
11 November 2026 Horoscope: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 11 नवंबर, बुधवार को रहेगी। इस दिन भाई दूज के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस दिन अतिगण्ड, सुकर्मा, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 योग बनेंगे। इनमें कुछ योग शुभ फल देने वाले हैं, तो कुछ का प्रभाव चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ग्रहों की स्थिति स्थिर रहने के बावजूद इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। जानिए बुधवार का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है...
शाम का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीत सकता है। कहीं बाहर डिनर करने की योजना भी बन सकती है। घर में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखें। बच्चों की किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। आज विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Chitragupt Puja 2026: 11 या 12 नवंबर, कब करें चित्रगुप्त भगवान की पूजा? जानें सही डेट, मुहूर्त, मंत्र और आरती
नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने करने के लिए दिन अनुकूल है। साझेदारी के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, क्या है भाई दूज की सही डेट? जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। गुप्त विद्याओं और रहस्यमयी विषयों को पढ़ने में मन लगेगा। ऑफिस में अपने सीनियर्स के निर्देशों का पालन करें। छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। विरोधियों के साथ भी तालमेल बना रहेगा।
दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने मन की बातें उनके साथ साझा कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद को आपकी सलाह से फायदा हो सकता है। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। विद्यार्थियों के लिए कुछ नया सीखने और अपनी जानकारी बढ़ाने का दिन है।
बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नई स्किल सीख सकते हैं। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और घर पर मेहमानों का आना हो सकता है।
आज आपकी छवि में निखार देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ कोई अहम पद मिल सकता है। सरकारी कामों में भी अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। प्रशासन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव पक्का होने की संभावना है।
किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर या जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों की बातों को भी महत्व दें। खुद को दूसरों से बेहतर समझने की गलती न करें।
पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में आपका समय बीतेगा। नौकरी या कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मनचाहे काम पूरे होने से परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा।
आज गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। मां की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है और दवाइयों पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं। काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। ऐसे में अपना समय बेकार की गतिविधियों में लगाने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान दें।
आर्थिक मामलों में दिन राहत देने वाला रहेगा। पुराने दोस्तों से कोई ऐसी मदद मिल सकती है, जिससे पैसों की परेशानी दूर हो जाए। ऑफिस में काम कम होने से अपने लिए समय निकाल पाएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी। काम में नए बदलाव के लिए दिन अच्छा है।
परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। घर में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। मैनेजमेंट से जुड़े कामों में आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सेहत की पुरानी परेशानियां कम होंगी।
उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम भी पूरा होने के योग हैं। हालांकि, किसी पुराने विवाद के फिर से सामने आने की आशंका है। उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है। बजट पर भी ध्यान दें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।