
12 October 2026 Ka Rashifal: 12 अक्टूबर, सोमवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते इस दिन विषकुंभ, प्रीति, छत्र और मित्र नाम के चार योग बनेंगे। इनमें शुभ और अशुभ दोनों तरह के योग शामिल हैं। ग्रहों की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आइए जानते हैं, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
इस राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है।
आज वर्क प्लेस पर कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में मनचाहा मुनाफा नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। मन में किसी अनहोनी की आशंका बनी रह सकती है, इसलिए खुद को बेवजह परेशान न करें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 1 नवंबर से बनेगा ध्वज योग, 4 राशियों को धन लाभ-तरक्की के मौके, मिलेगी बड़ी गुड न्यूज
मिथुन राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी दिनचर्या में भी सुधार देखने को मिलेगा। नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यक्तित्व में निखार आएगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: सूर्य-चंद्र बदलेंगे राशि, कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन? साप्ताहिक राशिफल से जानें मेष से मीन तक का हाल
आज आप जीवनसाथी के साथ दिल की बातें साझा कर सकते हैं। किसी लंबी अवधि की योजना में निवेश करने का विचार बन सकता है। विरोधियों की कोशिशें सफल होने की संभावना कम है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा और दिन आपके पक्ष में रह सकता है।
वर्क प्लेस पर आपको प्रमोशन या कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। निर्माण से जुड़े कामों में गति आएगी। परिवार में किसी समारोह को लेकर बातचीत हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान और लोकप्रियता बढ़ने के संकेत हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।
कफ और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से असहज महसूस कर सकते हैं। हालांकि, दिन आगे बढ़ने के साथ अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन पूजा-पाठ में लगेगा। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी रखें। विवादों से दूर रहें।
जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से कई काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। शाम को किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सेहत में सुधार होने के संकेत हैं।
बिजनेस में नए पार्टनर या सहयोगियों के जुड़ने से काम आगे बढ़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। वर्क प्लेस पर चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। अपनी क्रिएटिविटी के दम पर अच्छे रिजल्ट हासिल करेंगे। संतान से खुशी मिलेगी।
इस राशि वालों की काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दोपहर के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहने से एक्स्ट्रा टाइम देना पड़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनकी मदद से मुश्किल काम भी सुलझ सकते हैं।
उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। नया वाहन खरीदने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। टूरिज्म से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें।
इस राशि के लोगों को नया बिजनेस शुरू करने के लिए फंड जुटाने में आ रही परेशानी से राहत मिल सकती है। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहने की उम्मीद है। युवा अपने करियर को लेकर गंभीरता से फैसले लेंगे। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
बिजनेस से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन और मार्केटिंग पर अच्छा-खासा पैसा खर्च करने की योजना बना सकते हैं। आपकी बातों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। मन को शांत रखने के लिए कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।