1 November 2026 Ka Panchang: 1 नवंबर, रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन भानु सप्तमी, कालाष्टमी और अहोई अष्टमी के व्रत भी किए जाएंगे। ग्रहों की खास स्थिति के कारण कई शुभ योग बनेंगे, जिनका धार्मिक महत्व है।

Ravi Pushay 1 November 2026 Shubh Muhurat: रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को खरीदारी और नई चीजें घर लाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा साध्य, शुभ, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी।

ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 1 November 2026: रवि पुष्य योग करेगा मालामाल, 5 राशियों को प्रॉपर्टी-एक्सट्रा इनकम के संकेत

अहोई अष्टमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

1 नवंबर, रविवार को अहोई अष्टमी की पूजा के लिए शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस तरह महिलाओं को पूजा करने के लिए कुल 1 घंटा 18 मिनट मिलेंगे।

ये भी पढ़ें-
Pushya Nakshatra 2026: कब है पुष्य नक्षत्र, इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदें-कहां इन्वेस्टमेंट करने से बचें?

1 नवंबर 2026 रवि पुष्य खरीदारी के शुभ मुहूर्त

सुबह 7:59 से 9:23 बजे तक
सुबह 9:23 से 10:46 बजे तक
दोपहर 11:48 से 12:32 बजे तक
दोपहर 1:34 से 2:57 बजे तक
शाम 5:44 से 7:21 बजे तक
शाम 7:21 से 8:57 बजे तक

ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से

1 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में मंगल पहले से मौजूद रहेंगे। वहीं शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। गुरु और केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे।

रविवार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें? (1 November 2026 Disha Shool)

दिशा शूल के अनुसार रविवार को पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना अच्छा नहीं माना जाता। अगर किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले दलिया, घी या पान खाकर निकलें। मान्यता है कि ऐसा करने से यात्रा में आने वाली परेशानियों से बचाव होता है।

1 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

रविवार को राहुकाल शाम 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस समय कोई भी शुभ या मांगलिक काम शुरू करने से बचना चाहिए।

1 नवंबर 2026 सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

विक्रम संवत – 2083
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
दिन – रविवार
ऋतु – शरद
नक्षत्र – पुष्य और आश्लेषा
करण – बव और बालव
सूर्योदय – सुबह 6:36 बजे
सूर्यास्त – शाम 5:44 बजे
चंद्रोदय – रात 11:52 बजे
चंद्रास्त – दोपहर 12:41 बजे

1 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

इस दिन नीचे दिए गए समय में शुभ और मांगलिक काम करने से बचना चाहिए।
यमगण्ड – दोपहर 12:10 से 1:34 बजे तक
कुलिक – दोपहर 2:57 से शाम 4:21 बजे तक
दुर्मुहूर्त – शाम 4:15 से 5:00 बजे तक
वर्ज्यम् – दोपहर 1:16 से 2:47 बजे तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।