
12 September 2026 Ka Rashifal: 12 सितंबर, शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की शुरूआत होगी। इस दिन प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का संयोग बन रहा है। ग्रहों की बात करें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इस दिन उत्पात, मृत्यु नाम के 2 अशुभ और त्रिपुष्कर, शुभ व शुक्ल ना के 3 शुभ योग रहेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज बिजनेस में किसी को पैसा उधार देने से बचें और खुद भी उधारी लेने की कोशिश न करें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आलस की वजह से जरूरी काम लेट होंगे। मन के मुताबिक काम न मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें।
आज दोस्तों के बीच आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आप पूरे दिन सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे और इसका फायदा भी मिलेगा। मुश्किल स्थिति में भी अपनी समझदारी से काम संभाल लेंगे। जॉब में आपकी स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में शुक्र 3 राशियों के लिए खतरा, मिलेगी बुरी खबर-पैसा और सेहत पर भी होगा असर
वर्क प्लेस पर कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा और इनकम बढ़ने के मौके बन सकते हैं। बिजनेस से अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। मैरिड लाइफ में खुशियां रहेंगी। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत
धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इनकम के नए सोर्स बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इमोशनल होकर कोई बड़ा डिसीजन न लें। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
आज वर्क प्लेस पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम को पसंद करेंगे। दिनभर की व्यस्तता के बाद शाम को थकान और बॉडी पेन महसूस हो सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दूसरों को बिना पूछे सलाह देने से बचें।
जॉब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है और ट्रैवल के भी योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की फीलिंग्स समझेंगे जिससे आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी।
बिजनेस के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी। एक्साइटमेंट में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें और बजट का ध्यान रखें। ससुराल वालों के साथ आपके रिलेशन अच्छे रहेंगे। काम के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। शाम को किसी पार्टी या फंक्शन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग आज छुट्टी लेने का फैसला कर सकते हैं। परिवार या पार्टनर से जुड़ी किसी बात को लेकर मूड थोड़ा खराब हो सकता है।
बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई स्ट्रैटेजी तैयार करेंगे। प्लानिंग के अनुसार काम पूरे होंगे, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सरकारी नियमों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। धार्मिक या शुभ कामों में पैसा खर्च हो सकता है। किसी बात को ईगो न बनाएं।
ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। किसी व्यक्ति को लेकर पहले से कोई राय बनाकर न चलें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। इन्वेस्टमेंट करना फायदेमंद रहेगा। कुछ मामलों को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें।
परिवार की किसी परेशानी को लेकर मन चिंतित रहेगा। फालतू के मुद्दों में अपना टाइम खराब न करें। वर्कलोड ज्यादा रहने से पूरा दिन बिजी रहेंगे। हायर एज्युकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। माइग्रेन की समस्या वाले लोग ट्रैवल करने से बचें।
लव लाइफ में अच्छा टाइम बीतेगा, रिश्ते मजबूत होंगे। काम का प्रेशर ज्यादा रहने से काफी बिजी रहेंगे। लगातार काम करने से मसल्स में थकान महसूस हो सकती है। जॉब में प्रमोशन या नई पोजिशन मिलने के चांस हैं। जरूरी कामों को दोपहर तक पूरा करने की कोशिश करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।