Kal Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों की बढ़ेगी इनकम, पढ़ें 14 जुलाई 2026 का राशिफल

Published : Jul 13, 2026, 03:22 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 14 जुलाई, मंगलवार को अमावस्या होने से ये भौमवती अमावस्या कहलाएगी। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा।

PREV
113
14 जुलाई 2026 का राशिफल

14 July 2026 Ka Rashifal: 14 जुलाई 2026 मंगलवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए ये राशि परिवर्तन अनेक राशियों के लिए शुभ रहेगा। साथ ही इस दिन सुस्थिर, वर्धमान, व्याघात, हर्षण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, मिलेगी गुड न्यूज

213
मेष राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या स्थान परिवर्तन का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू या प्रतियोगी चयन में सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: किन डेट्स पर जन्में लड़के होते हैं परफैक्ट हसबैंड? पत्नी को रखते हैं हमेशा खुश

313
वृषभ राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। किसी करीबी दोस्त से बातचीत करने पर मन हल्का होगा। यात्रा के दौरान अपने सामान और धन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पुराने कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है।

413
मिथुन राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। किसी मित्र के साथ रिश्ता प्रेम में बदल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में काम का दबाव कम रहने से मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें।

513
कर्क राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में छोटी बातों पर बहस से बचें। स्वार्थी लोगों से दूरी रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी भी जोखिम भरे या गैरकानूनी कार्य से दूरी बनाए रखें। पुराने कर्ज को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

613
सिंह राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

प्रेम जीवन सुखद रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता कम होगी। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिनका भविष्य में लाभ मिलेगा।

713
कन्या राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

सरकारी कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। पुरानी वस्तुओं की बिक्री से अच्छा लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों की आय में वृद्धि होने के योग हैं। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन आपके विचारों की लोग सराहना करेंगे। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं।

813
तुला राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

करियर को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। लेखन, मीडिया और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी घटना से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा।

913
वृश्चिक राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

व्यापार में टीम के साथ मिलकर काम करने से लाभ मिलेगा। दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। फिलहाल नौकरी बदलने का विचार टाल देना बेहतर रहेगा। घुटनों या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर ही करें।

1013
धनु राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। आज आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा रहेगा। टीमवर्क के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से अटका धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और कारोबार में लाभ के संकेत हैं।

1113
मकर राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आज कुछ नया सीखने या करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी देरी संभव है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम या बुखार की शिकायत हो सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

प्रेम संबंधों में छोटी बातों को तूल न दें। संतान की जिद से थोड़ी परेशानी हो सकती है। बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें। आज आप अपनी प्रतिष्ठा और छवि को लेकर सजग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होने की संभावना है। दूसरों की बातों में न आएं।

1313
मीन राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।करीबी लोगों की किसी बात से मन परेशान हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और सतर्क रहें। व्यापार में फिलहाल कोई नया प्रयोग करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories