
18 August 2026 Ka Rashifal: 18 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा जिसमें देवी पार्वती की पूजा की जाएगी, साथ ही इस दिन कल्कि जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। शुक्ल, ब्रह्म और ध्वजा नाम के 3 शुभ योग इस दिन रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
दोस्तों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत होगी और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। विवाद से जुड़े मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।
नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत को लेकर योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबारियों को मशीनरी, उपकरण या फैक्ट्री की देखरेख पर खर्च करना पड़ सकता है।
कोई नई तकनीक या कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। मन में कभी-कभी नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी।
मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम या हल्का बुखार परेशान कर सकता है। सकारात्मक माहौल का आनंद लेने की कोशिश करें। दिन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकती, लेकिन बाद में स्थितियां संभल जाएंगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।
आज किस्मत आपका साथ देगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना बन सकती है। संतान सुख मिलेगा।
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में किसी के प्रति नाराजगी या नकारात्मक भावना रखने से बचें। प्रेमी के साथ अच्छा वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी और कई रुके हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा।
प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के संकेत हैं। आपकी काबिलियत देखकर विरोधी भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी। संतान की ओर से भी खुशी मिल सकती है।
आज दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न करें। काम में देरी होने से मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए आपकी मदद लेने की कोशिश कर सकते हैं। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।
आज आप अपने काम पर अच्छी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी दिन अनुकूल रहेगा। फिटनेस बनाए रखने के लिए खान-पान और नियमित व्यायाम पर ध्यान देंगे। प्रेमी या जीवनसाथी की सलाह काम आएगी।
आज का दिन कई मामलों में आपके पक्ष में रहेगा। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि शरीर में थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। विरोधियों की चुनौती का आप मजबूती से सामना करेंगे। स्टूेंट्स के लिए दिन सफलता देने वाला है।
काम की अधिकता के कारण पूरा दिन व्यस्तता में बीत सकता है। किसी बात को लेकर अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास रखने से काम बिगड़ सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी।
आज काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पडे़गी। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। साझेदारी के कारोबार में कुछ मतभेद या रुकावटें आ सकती हैं। काम का दबाव परिवार के माहौल पर असर डाल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।