- Home
- Astrology
- Surya Gochar 2026: 17 अगस्त से 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, करियर-नौकरी में फायदा-हर तरफ से आएगा पैसा
Surya Gochar 2026: 17 अगस्त से 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, करियर-नौकरी में फायदा-हर तरफ से आएगा पैसा
Surya Gochar August 2026: सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सूर्य जब अपनी ही राशि में प्रवेश करता है तो शुभ फल प्रदान करता है। साल में सिर्फ 30 दिन ही सूर्य सिंह राशि में रहता है।

सूर्य के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा?
Surya Gochar 2026 Rashifal: 17 अगस्त 2026 को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह सूर्य की अपनी राशि है, इसलिए इस गोचर को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य के सिंह राशि में पहुंचने से कुछ राशियों को नौकरी, कारोबार, धन और करियर के मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए, कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वालों की चमकेगी किस्मत
सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नए अवसर मिलने की संभावना है। धन से जुड़े मामलों में भी समय अनुकूल रह सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है।
सिंह वालों को होगा धन लाभ
ये सूर्य की अपनी राशि है, इसलिए इन लोगों को विशेष लाभ मिलने की स्थिति बनेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वर्क प्लेस में आपकी मेहनत और योग्यता पर ध्यान दिया जाएगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।
कन्या वालों को मिलेगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद भी इस समय मिलने के पूरे-पूरे योग बनेंगे। कारोबार में आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से बड़ा फायदा भी इस समय आपको मिल सकता है।
धनु वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लिए सूर्य का सिंह में आना भाग्य का साथ बढ़ाने वाला रहेगा। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने की योजनाओं पर काम होगा। यात्रा भी लाभदायक रहेगी। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ से जुड़े मामले भी इस समय सुलझ सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।