Kal Ka Rashifal 19 August 2026: 4 राशियों को मिलेगी बुरी खबर, सेहत में गिरावट-धन हानि के बनेंगे योग

Published : Aug 18, 2026, 03:30 PM IST
Kal Ka Rashifal 19 August 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 19 अगस्त 2026 को सप्तमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी सूर्यदेव हैं जो ग्रहों का राजा हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

19 August 2026 Ka Rashifal: 19 अगस्त 2026 बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ब्रह्म, इंद्र, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग सभी राशियों पर असर डालेंगे। इस दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। गोस्वामी तुलसीदासजी का जयंती पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का योग 4 राशियों के लिए अशुभ, बनेंगे दुर्घटना के योग-बड़े नुकसान की आशंका

मेष राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।ऑनलाइन कारोबार से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपके काम से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। संतान की ओर से भी खुशी मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर भद्रा, पंचक और चंद्र ग्रहण का संयोग! राखी बांधने से पहलें जानें जरूरी बातें

वृषभ राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आप अपने मनपसंद काम के लिए समय निकाल पाएंगे। नए प्रोजेक्ट में निवेश करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। दोस्तों की सलाह किसी महत्वपूर्ण काम में मददगार साबित होगी। पति-पत्नी के बीच बनी नाराजगी खत्म होने के आसार हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

जल्दबाजी में किसी बात का निर्णय न लें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में आप भावनाओं में कुछ ज्यादा बह सकते हैं। पैरों में दर्द या सूजन की शिकायत हो सकती है। पुरानी गलतियों का असर कारोबार पर पड़ सकता है, जिससे कुछ काम अटक सकते हैं।

कर्क राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने में कामयाबी मिलेगी। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। अपने फैसले बार-बार बदलने से बचना होगा। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने से दूरी रखें तो बेहतर रहेगा।

सिंह राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप तेजी से काम पूरे कर पाएंगे। नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में रिसर्च जरूर करें। बिजनेस में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे।

कन्या राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

घर-परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करना भारी पड़ेगा। परिस्थितियों के अनुसार कार्यशैली में बदलाव करना पड़ेगा। विरोधियों के बीच दबदबा बढ़ेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, मौसमी रोग जैसे सर्दी-जुकाम परेशान करेंगे।

तुला राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

किसी वजह से आपका ध्यान लक्ष्य से हट सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और तालमेल अच्छा रहेगा। दिखावे के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। दिनचर्या बिगड़ने से जरूरी काम प्रभावित होंगे। अचानक आई किसी परेशानी के कारण योजनाएं अटक सकती हैं। निर्माण कार्य से संबंधित मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। छोटी बातों को लेकर बहस करने में अपना समय बर्बाद न करें।

धनु राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज काम का दबाव अधिक रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं कुछ कम हो सकती हैं। एआई और नई तकनीक से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा कारोबारी समझौता होने की संभावना है। व्यापार में चल रही परेशानियों से भी राहत मिल सकती है।

मकर राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरी में दिए गए लक्ष्य समय पर पूरे करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियां बनी रहेंगी। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। आपकी नियमित आमदनी बढ़ने के भी संकेत हैं।

कुंभ राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यस्थल की राजनीति से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वरिष्ठ लोगों की जरूरतों और सुविधाओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में आप भावनात्मक नजर आ सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में अड़चनें सामने आ सकती हैं।

मीन राशिफल 19 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

युवा करियर को लेकर परेशान रहेंगे। कारोबार में नया प्रयोग करना नुकसान का कारण बन सकता है। गैस और कब्ज जैसी परेशानियां दिनभर दिक्कत दे सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। विवादों से दूर रहने में भलाई है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशि वाले रहें सतर्क-हो सकती है अनहोनी
Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का योग 4 राशियों के लिए अशुभ, बनेंगे दुर्घटना के योग-बड़े नुकसान की आशंका