Kal Ka Rashifal 21 August 2026: यात्रा में परेशानी-लव लाइफ में धोखा, 4 राशियों के लिए दिन अशुभ

Published : Aug 20, 2026, 02:50 PM IST
Kal Ka Rashifal 21 August 2026

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 21 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि पर देवी दुर्गा की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

21 August 2026 Ka Rashifal: 21 अगस्त, शुक्रवार को शनि के रेवती नक्षत्र में जाते ही सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, राक्षस, चर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे। इनका प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज घरेलू कामों में काफी समय खराब होगा। नौकरी से जुड़ी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा पर जाते समय सावधानी रखें, कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सरकारी काम में देरी होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, पुराने रोग परेशान करेंगे।

वृषभ राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में आपका काम अधिकारियों को पसंद आएगा। दोस्तों से जरूरी विषय पर चर्चा होगी। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा। निगेटिव सोच वालों से दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। पैतृक बिजनेस से फायदा मिलने के योग हैं। दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और आप समय पर जरूरी काम निपटा लेंगे।

कर्क राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है। मन में एक साथ कई बातें चलने से तनाव बढ़ सकता है। खुद पर भरोसा बनाए रखें और सिरदर्द जैसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। माता-पिता का सहयोग मिलने से खुशी का अनुभव होगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशि वाले रहें सतर्क-हो सकती है अनहोनी

सिंह राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अच्छी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने से बचें।

ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 4 राशियों को शनि करेगा मालामाल, बिजनेस में मुनाफा-नौकरी में तरक्की, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी

कन्या राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कारोबार को बढ़ाने की योजनाओं पर विचार होगा।धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपके काम पर नजर रखेंगे, इसलिए लापरवाही न करें। फैशन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। परिवार के ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान से भी सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

खर्चों संभलकर करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। घर की बात में बाहरी लोगों से न करें। भाई-बहनों के साथ बहस हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात सामाजिक रूप से परेशानी खड़ी कर सकती है। मन को शांत रखने के लिए खुद को सकारात्मक कामों में व्यस्त रखें।

धनु राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। अटके काम पूरे होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिलेगा और आप उसका आनंद भी लेंगे। हालांकि पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मकर राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

रिश्तेदारों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। घर से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता तय होने की बात आगे बढ़ सकती है।

कुंभ राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। गैस और अपच की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ लोग आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकते हैं। कारोबार में नुकसान की आशंका है। महिलाओं के लिए खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है। गले में खराश या दर्द भी हो सकता है।

मीन राशिफल 21 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। आमदनी बढ़ाने के मौकों पर नजर रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पड़ोसियों से विवाद होने की आशंका है। घर के बड़े नाराज हो सकते हैं, इसलिए उनकी बात को समझने की कोशिश करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 4 राशियों को शनि करेगा मालामाल, बिजनेस में मुनाफा-नौकरी में तरक्की, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी
Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगी नौकरी-सेहत भी सुधरेगी, जानें 12 राशियों का हाल