
22 September 2026 Ka Rashifal: 22 सितंबर, मंगलवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्र के संयोग से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन अतिगण्ड और लुंब नाम के 2 अशुभ योग और सुकर्मा व पद्म नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे जिनका असर सभी राशियों पर होगा। बनेंगे। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। करियर में जिन टारगेट्स को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें सफलता मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने को लेकर प्लानिंग करेंगे। फैमिली लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी और घर का माहौल अच्छा रहेगा।
आज पूरे दिन उत्साह और पॉजिटिविटी बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करते समय छोटी-मोटी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अनुशासन की कमी के कारण कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुराने एक्सपीरियंस का लाभ मिलेगा।
बिजनेस से जुड़े मामलों में सतर्कता रखना आपके लिए जरूरी होगा। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। हर किसी से शालीनता से पेश आएं। खानपान को लेकर सावधानी रखें, वरना उल्टी-दस्त की परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों को धन लाभ-प्रमोशन के योग, प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
बिजनेस में अच्छी कमाई होने के संकेत हैं। वर्क प्लेस पर आपका पद, अधिकार और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होंगे। भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। जरूरी कामों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचें।
ये भी पढ़ें-
Budh Guru Yog 2026: बुध-गुरु चमकाएंगे 4 राशियों का भाग्य, इनकम, करियर में ग्रोथ-पिता से मिलेगी संपत्ति
इनकम में बढ़ोतरी होने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को प्रभावित करेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्हें गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। गलत संगत में पड़ने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
किसी समस्या का हल निकालने में आपकी समझदारी काम आएगी। दूसरों की मदद करने और सेवा से जुड़े कामों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की उपलब्धि या प्रोग्रेस देखकर खुशी मिलेगी।
प्रॉपर्टी से जुड़ी महंगी खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग पहले से किसी बीमारी से परेशान हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आज भविष्य से जुड़े बड़े फैसले लेना टालना बेहतर रहेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें।
वर्क प्लेस पर नए अवसर सामने आएंगे, इन्हें पहचानने और उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। बिजनेस में कोई अच्छी डील आपके हाथ लग सकती है। घर में किसी शुभ काम को लेकर चर्चा शुरू होगी। लंबे समय से मन में चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
घर को नया लुक देने पर खर्च ज्यादा होगा। फैमिली लाइफ में कभी खुशी तो कभी थोड़ी परेशानी का माहौल रह सकता है। अपनी लाइफ स्टाइल को बैलेंस रखने की कोशिश करें। खानपान में लापरवाही करने से डाइजेशन और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।
अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने पर फोकस करेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग का प्लान बन सकता है। पार्टनर के साथ सुकून से समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के व्यवहार से आप खुश रहेंगे। रिश्ते में संतुष्टि महसूस करेंगे। हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें।
संवेदनशील मामले को लेकर तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में गिरावट आ सकती है। किसी के उकसावे में आकर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। काम के दौरान अपना धैर्य बनाए रखें। हेल्थ से जुड़ी कोई परेशानी महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
मार्केटिंग से जुड़े कामों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अपने व्यवहार से दूसरों पर पॉजिटिव असर डालेंगे। सरकारी कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करने का समय मिलेगा। बैंक बैलेंस में तेजी आएगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।