
24 October 2026 Rashifal: शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन बुध के वक्री होने के साथ ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से धूम्र, प्रजापति, व्याघात और हर्षण नाम के 4 योग बनेंगे। इन ग्रहों और योगों का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर शुभ या अशुभ रूप में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं, 24 अक्टूबर को मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है…
Kal Ka Panchang 24 October 2026: आज कौन-सी तिथि, शुभ योग हैं, किस दिशा में यात्रा करना खतरनाक?
आज सरकारी काम पूरे होने में देरी हो सकती है। विरोधियों की बातों को ज्यादा गंभीरता से न लें। किसी को उधार देने से आपका पैसा अटक सकता है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी
आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी बनी रहेगी। वर्क प्लेस पर आपके काम करने के तरीके की सराहना होगी। कुछ नया करने और अलग तरीके से काम करने का मन बनेगा। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगे। नए बदलावों को अपनाने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें-
Financial Problems Astrology: 5 राशियों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल! बैंक बैलेंस से लेकर रिश्तों तक पड़ेगा असर
बिजनेस में लंबे समय से चल रही दिक्कतों से राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ समय अकेले बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
आज किसी बात को लेकर मन में टेंशन रहेगी। अपने उसूलों पर कायम रहें और दबाव में आकर कोई फैसला न लें। ओवरकॉन्फिडेंस के कारण बड़ा कदम उठाने से नुकसान होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने मन की सुनें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
नौकरी में बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि, सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। बिजी शेड्यूल के बीच फैमिली के साथ समय बिताना भी जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
बिजनेस में परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। मनचाहे रिजल्ट मिल सकते हैं। काम ज्यादा होने पर अपनी जिम्मेदारियां टीम के दूसरे लोगों के साथ शेयर करें। इससे स्ट्रेस कम होगा। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। वहीं, राजनीति में सक्रिय लोगों को किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।
संतान की उपलब्धियों से मन खुश रहेगा। दिनचर्या थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। भावुक होकर दूसरों की मदद करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को पैसों के लेन-देन पूरी क्लैरिटी रखनी चाहिए।
घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। वर्क प्लेस पर अच्छे अनुभव मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से जुड़ी बातों को लेकर मन भटक सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। हर मामले में दूसरों की सलाह लेने के बजाय अपने विवेक से भी काम लें।
दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। जीवनसाथी का सपोर्ट हौसला बढ़ाएगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। पेट में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दूसरों के निजी मामलों में बेवजह दखल देने से बचना बेहतर रहेगा।
आपकी इनकम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। वर्क प्लेस पर मन के मुताबिक नतीजे मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है। कामकाज के साथ अपनी हेल्थ को नजरअंदाज न करें।
पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए मददगार रहेगा। राजनीतिक संपर्कों के जरिए कुछ फायदे मिल सकते हैं। संतान की अच्छी आदतों और व्यवहार से खुशी होगी। लोग आपसे सलाह लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
बुजुर्गों का सहयोग मिलने से कई काम आसान हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। दूसरों की मदद करने से आपकी इमेज बेहतर होगी। जॉब में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से अधिकारों में इजाफा हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।