
25 September 2026 Ka Rashifal: 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। अनंत भगवान विष्णु का ही एक नाम है। साथ ही इस दिन गणेश उत्सव का समापन होगा। भक्त अपने घरों और पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। शूल, गण्ड, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग इस दिन रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगहा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिलने के योग हैं। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से कई काम आसान हो सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। महिलाओं को कोई मनपसंद गिफ्ट मिलने की संभावना है।
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, भले ही आपका शेड्यूल काफी बिजी क्यों न हो। अचानक किसी रिश्तेदार के घर आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। उधार लिया हुआ पैसा वापस करने के लिए आज का दिन ठीक है।
ये भी पढ़ें-
Vish Yog Rashifal 2026: चंद्र-शनि बनाएंगे विष योग, 5 राशि वाले ले सकते हैं गलत डिसीजन-बनी रहेगी पैसों की तंगी
बिजनेस पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी। मैरिड लाइफ में पार्टनर का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। काम करने के तरीके में बदलाव और सुधार देखने को मिलेगा। कोई ऐसी न्यूज मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों को धन लाभ-प्रमोशन के योग, प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
आज किसी भी तरह के गैरकानूनी काम में शामिल होने से बचें। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। बेवजह की सोच में समय खराब न करें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
आपका कॉन्फिडेंस काफी अच्छा रहेगा। मनोरंजन के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। अनुभवी लोगों या साधु-संतों से बातचीत करने का अवसर मिल सकता है। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
घर का माहौल शांत रहेगा। बिजनेस में नए ऑफर आपके सामने आ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी सौदे में फायदा मिलने की उम्मीद है। अपनी प्लानिंग को जमीन पर उतारने में सफलता मिलेगी। आज थोड़ा रिलैक्स करने का भी मन करेगा। रहस्यमयी विषयों को जानने में दिलचस्पी बढ़ सकती है।
सोशल सर्कल बढ़ेगा और लोगों के बीच पहचान मजबूत होगी। बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। घर की जरूरतों के लिए नई चीजों की शॉपिंग करेंगे। लव मैरिज को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है।
आपकी काबिलियत और दूर की सोच से फायदा मिलेगा। हालांकि काम का प्रेशर बढ़ने से मूड थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। मैरिड लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। दोस्तों से रिश्ते खराब न हों, इसलिए स्वार्थी रवैये से बचें। माता की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कारोबार में अचानक इनकम बढ़ने के संकेत हैं। युवाओं की लव मैरिज को लेकर घर में बातचीत हो सकती है। विदेशी कंपनियों से जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन जरूरी काम दूसरों के भरोसे छोड़ना ठीक नहीं रहेगा।
स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। नए प्रोडक्ट और सर्विस पर पैसा खर्च होगा। दिन की शुरुआत में माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि अनियमित खाने से गैस और पेट की परेशानी हो सकती है।
नई कंपनी या बिजनेस शुरू करने के लिए इन्वेस्टर मिल सकता है। आपकी मैनेजमेंट स्किल देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। घर में किसी मुद्दे को लेकर विचार अलग-अलग हो सकते हैं। धार्मिक कामों पर पैसे खर्च होंगे।
पैसों की कमी के कारण बिजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं। पुराने झगड़े या विवाद फिर से सामने आने की आशंका है। परिवार के लोग आपकी परेशानी को लेकर चिंतित रहेंगे। विरोधी आपके खिलाफ एक्टिव हो सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।