
26 November 2026 Horoscope: अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। इस दिन बनने वाले साध्य, शुभ, मृत्यु और काण योग के साथ चंद्रमा का राशि परिवर्तन भी खास रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है...
आज घर-परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल गुजार सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें। अपनी परेशानियां किसी के सामने खोलने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके मन में विवाह को लेकर कई विचार आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
किसी सहकर्मी या परिचित की मदद से आपका कोई काम बन सकता है। व्यापार में परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहेंगी, इसलिए बदलावों के लिए तैयार रहें। आपके फैसलों में आत्मविश्वास झलकेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आज पूरा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
आज घर के कामों में मन लगेगा और रसोई में कुछ खास बनाने का विचार आ सकता है। जरूरी कामों को प्राथमिकता देकर समय का सही उपयोग करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और किसी बड़े जोखिम से दूरी रखें। पुरानी योजनाओं में आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी सामान्य रहेगा। किसी अहम मामले में फैसला टालना ही समझदारी होगी। दूसरों के साथ बातचीत में संतुलित रवैया अपनाएं। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के मौके मिल सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है।
आज बजट बिगड़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। परिवार या दोस्तों के साथ बातचीत में ऐसी कोई बात न कहें जिससे रिश्तों में कड़वाहट आए। मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखना फायदेमंद होगा।
व्यापार की दुनिया में नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। आपके भीतर कुछ अलग करने और अपनी पहचान बनाने की इच्छा रहेगी। किसी नए आइडिया पर काम करने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ हंसी-मजाक और खुशियों में समय बीतेगा।
कारोबार से जुड़े मामलों में आपकी परीक्षा हो सकती है। ऐसे समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेना सही रहेगा। विरोधियों की कोशिशें आपके सामने ज्यादा असरदार नहीं होंगी। पेट में जलन या एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है, इसलिए खानपान में सावधानी रखें।
आज पूजा-पाठ, ध्यान या धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। कोई जरूरी अवसर छूटने का डर मन में बना रह सकता है। बच्चों की पढ़ाई और आने वाले समय को लेकर आप चिंतित रहेंगे। ऑफिस में काम करने वाले कुछ लोगों का रवैया परेशानी बढ़ा सकता है।
करियर में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिलेंगे। पढ़ाई कर रहे लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहने के संकेत हैं। सरकारी विभाग में काम करने वालों को अपने काम निपटाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
लोगों के बीच आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। पुराने कानूनी विवाद में आपके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। मां के साथ किसी मुद्दे पर विचार नहीं मिल पाएंगे। प्रशासन से जुड़े कामों में अड़चन आ सकती है। इन वजहों से घर में भी कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन सकता है।
आज काम की गुणवत्ता पर खास ध्यान दें और किसी भी जिम्मेदारी को हल्के में न लें। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर चलने से कई बातें आसानी से सुलझेंगी। नौकरी में जरूरी मामलों को लेकर सतर्कता बरतें। निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है।
पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। मन की कोई पुरानी चाहत पूरी होने से खुशी मिल सकती है। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी या जुकाम को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से मिलें। कामकाज में लापरवाही नुकसान करा सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।