Kal Ka Rashifal 25 November 2026: 5 शुभ योग करेंगे मालामाल, 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस-खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

Published : Nov 24, 2026, 02:33 PM IST
Kal Ka Rashifal 25 November 2026

सार

25 नवंबर 2026 का राशिफल: बुधवार, 25 नवंबर से हिंदू पंचांग के नौवें महीने अगहन की शुरुआत हो रही है। इसे मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इस महीने को खास स्थान दिया गया है।

25 November 2026 Horoscope: अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि बुधवार को पूरे दिन रहेगी। इसी के साथ मार्गशीर्ष महीने का आरंभ होगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर इस दिन शिव, सिद्ध, शुभ, सर्वार्थसिद्ध और अमृत नाम के 5 योग बन रहे हैं। खास बात यह है कि बुधवार को किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। अब जानिए, इन ग्रह-नक्षत्रों का आपकी राशि पर क्या असर पड़ सकता है और कैसा बीतेगा आपका दिन...

मेष राशिफल 25 नवंबर 2026

आज किसी की परेशानी में राय देने से पहले उसकी बात पूरी तरह समझ लें। दिनभर थोड़ी थकान या सुस्ती रह सकती है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। हालांकि आपके भीतर दोबारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नए विषय या हुनर को सीखने का मन भी बनेगा।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन

वृषभ राशिफल 25 नवंबर 2026

आज आप अपनी समझदारी से कामकाज के साधनों का बेहतर उपयोग कर पाएंगे, जिसका फायदा भी मिलेगा। सुबह से ही व्यस्तता बनी रह सकती है। किताबों और साहित्य से जुड़ी चीजों में रुचि रहेगी। भविष्य के करियर को लेकर कुछ सवाल मन में उठ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन

मिथुन राशिफल 25 नवंबर 2026

कारोबार में कोई अच्छा सौदा या बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर को नया रूप देने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। कानूनी विवाद में राहत मिलेगी।

कर्क राशिफल 25 नवंबर 2026

दूसरों की गलतियां देखने के साथ अपनी आदतों पर भी ध्यान दें। परिवार के किसी व्यक्ति का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। जीवनसाथी की बातों और भावनाओं को नजरअंदाज न करें। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखना अच्छा है। बजट बिगड़ सकता है।

सिंह राशिफल 25 नवंबर 2026

काम से जुड़ी यात्रा आपके लिए लाभ के रास्ते खोल सकती है। खुदरा व्यापार करने वालों की बिक्री और आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी प्रतिभा के मुताबिक जिम्मेदारी मिलने से मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियां खत्म होने के आसार हैं।

कन्या राशिफल 25 नवंबर 2026

नौकरी में कुछ नया करने या बदलाव लाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। रहस्यमयी और गूढ़ विषयों को समझने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। घरवालों के साथ बाजार जाने की योजना बन सकती है। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें।

तुला राशिफल 25 नवंबर 2026

दिन में कुछ ऐसी स्थितियां बन सकती हैं, जिनकी आपने उम्मीद नहीं की होगी। इससे मन बेचैन रह सकता है। बदलते मौसम में अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपनी पसंद और फैसले दूसरों पर थोपने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। मन में असंतुष्टि बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 25 नवंबर 2026

आज आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में चल रही खींचतान कम होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। लगातार की गई मेहनत अब सफलता के रूप में सामने आ सकती है।

धनु राशिफल 25 नवंबर 2026

आज कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को लेकर सावधान रहें। घर की समस्याओं पर जीवनसाथी के साथ बैठकर बात करें, समाधान मिल सकता है। छोटी बातों को बड़ा विवाद बनाने से बचें।

मकर राशिफल 25 नवंबर 2026

कामकाज के दौरान कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर दोस्ती में बदल सकते हैं। प्रेम जीवन में सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी भी काम में लापरवाही न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को ज्यादा काम संभालना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल 25 नवंबर 2026

किसी बड़े काम की शुरुआत करने से पहले जानकार लोगों की सलाह लें। कार्यस्थल पर काम और जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक दबाव हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोग तनाव से बचें। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशिफल 25 नवंबर 2026

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और आप अपने काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी बैठक के लिए पहले से तैयारी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आ रही अड़चन दूर होने की उम्मीद है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Dev Diwali 2026: देव दिवाली 24 नवंबर को, रात में किन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक?
Aaj Ka Rashifal 24 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को विदेश यात्रा के योग-अटका पैसा भी मिलेगा