Dev Diwali 2026: देव दिवाली 24 नवंबर को, रात में किन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक?

Published : Nov 24, 2026, 08:57 AM IST
Dev Diwali 2026

सार

Kartik Purnima Deep Daan: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की रात देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और दीप जलाकर दिवाली मनाते हैं। इसीलिए इसे देवताओं की दिवाली यानी देव दिवाली कहा जाता है।

Dev Diwali Significance: इस बार देव दिवाली 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा करने के साथ दीपदान करने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि देव दिवाली की रात कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहों के बारे में, जहां इस दिन दीपक जरूर जलाना चाहिए...

1. घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक

देव दिवाली की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में प्रेम भी बना रहता है और निगेटिविटी दूर होती है।

ये भी पढ़ें-
Kartik Purnima Vrat Katha: महादेव को क्यों कहते हैं त्रिपुरारी? जानिए कार्तिक पूर्णिमा की कथा

2. तुलसी के पौधे के पास लगाएं दीपक

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा है। देव दिवाली पर भी तुलसी के सामने दीपक जलाकर भगवान विष्णु से सुख-शांति की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
November 2026 Purnima Date: कार्तिक मास पर कैसे करें दीपदान? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

3. पूजा घर में करें दीपदान

इस दिन घर के मंदिर में भगवान शिव, विष्णु जी और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं। इससे पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इन सभी देवताओं की कृपा मिलने से आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

4. शिव मंदिर में जलाएं दीपक

देव दिवाली का संबंध भगवान शिव से भी है। मान्यता है कि इसी दिन महादेव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। देव दिवाली पर शिव मंदिर में दीपक जलाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। इससे आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

5. नदी या सरोवर के किनारे करें दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा पर नदी और तालाब के किनारे दीपदान करने की विशेष परंपरा है। इस दिन श्रद्धालु जलाशयों के किनारे दीपक जलाते हैं। वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दिवाली का भव्य आयोजन होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 24 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को विदेश यात्रा के योग-अटका पैसा भी मिलेगा
Aaj Ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें दीपदान? जानें मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय