
24 November 2026 Ke Shubh Muhurat: 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। ये कार्तिक मास का अंतिम दिन भी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन परिघ, शिव, गद, सर्वार्थसिद्ध और मातंग नाम के चार योग बनेंगे। वहीं चंद्रमा भी इस दिन राशि बदलेगा। आगे जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल आदि की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 24 November 2026: शिव योग दिलाएगा सफलता, 4 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन
कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान करना चाहिए। इस बार दीपदान का शुभ समय शाम 05 बजकर 08 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप नदी, तालाब या किसी नदी के किनारे दीपक जला सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, बुध तुला राशि में तथा शुक्र तुला राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
ज्योतिष विद्वानों की मानें तो मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस उपाय से आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
मंगलवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से शाम 04 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए। इस दौरान कोई भी शुभ काम या यात्रा शुरू न करें।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 24 5:15 PM
चन्द्रास्त - Nov 25 7:26 AM
सुबह 09:32 से 10:52 तक
सुबह 10:52 से दोपहर 12:13 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:13 से 01:34 तक
दोपहर 02:54 से शाम 04:15 तक
यम गण्ड - 9:32 AM – 10:52 AM
कुलिक - 12:13 PM – 1:34 PM
दुर्मुहूर्त - 08:59 AM – 09:42 AM और 10:54 PM – 11:47 PM
वर्ज्यम् - 12:43 PM – 02:08 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।