Kal Ka Panchang 23 November 2026: वैकुंठ चतुर्दशी आज, जानें पूजा का समय, दिन भर के मुहूर्त और किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Nov 22, 2026, 03:10 PM IST
Kal Ka Panchang 23 November 2026

सार

23 November 2026 Ka Panchang: 23 नवंबर, सोमवार को वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में शिवजी और भगवान विष्णु दोनों की पूजा रात में करने का विधान है। ग्रंथों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है।

23 November 2026 Ke Shubh Muhurat: 23 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव के साथ विष्णुजी की पूजा भी की जाती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन वरियान, परिघ, चर और सुस्थिर नाम के चार योग बनेंगे। आगे जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल आदि की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 23 November 2026: 3 राशियों पर भारी संकट, दुर्घटना का खतरा-नुकसान की भी आशंका

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 पूजा मुहूर्त

23 नवंबर, सोमवार को वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा रात 11 बजकर 41 मिनट से शुरू कर सकते हैं। पूजा के लिए शुभ समय रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को भगवान शिव और विष्णु की पूजा के लिए कुल 54 मिनट मिलेंगे।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? 

23 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, बुध तुला राशि में तथा शुक्र तुला राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन

23 नवंबर 2026 को किस दिशा में यात्रा न करें?

ज्योतिष विद्वानों की मानें तो मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ऐसा करना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

23 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए।

23 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 23 4:23 PM
चन्द्रास्त - Nov 24 6:16 AM

23 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:49 से 08:10 तक
सुबह 09:31 से 10:52 तक
सुबह 11:51 से 12:34 तक
दोपहर 01:33 से 02:54 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक

23 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

यम गण्ड - 10:52 AM – 12:13 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:34 PM – 01:17 PM और 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 12:57 PM – 02:24 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 23 November 2026: 3 राशियों पर भारी संकट, दुर्घटना का खतरा-नुकसान की भी आशंका
Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल