
23 November 2026 Ka Horoscope: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 नवंबर, सोमवार को पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन वरियान, परिघ, चर और सुस्थिर नाम के चार योग बनेंगे। इन चारों योगों का असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे जानिए सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है...
आज आपको अपने कामों में सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताने से मन खुश रहेगा। किसी पुराने काम में पहले सीखी गई बातों का इस्तेमाल करके आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। खाने-पीने की अच्छी चीजों का आनंद लेंगे।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
आज घर-परिवार में किसी नई योजना पर सहमति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई नई भूमिका मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
कारोबार में अच्छी कमाई होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और लगाव पहले से बेहतर हो सकता है। घर के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठों का भरोसा भी मिलेगा।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई नया रास्ता खुल सकता है। सरकारी विभाग या प्रशासन से जुड़े मामलों में अनुकूल नतीजे मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान भी फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपसे जो उम्मीदें लगाए बैठे हैं, उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे।
आज कामकाज में रुकावटें आने पर भी अपना धैर्य न खोएं। किसी पुराने अधूरे काम को लेकर मन परेशान रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे पूरा करने का प्रयास करें। दूसरों की वजह से अपनी योजनाओं को प्रभावित न होने दें। दिनभर मन को शांत रखना जरूरी होगा।
आज किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय दूसरों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। आपसी विवाद खत्म कराने में भी आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। कोई बड़ा काम या प्रोजेक्ट आपके हिस्से आ सकता है, जिससे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। सहकर्मियों के साथ विचारों का मेल न होने से थोड़ी खींचतान हो सकती है। अपने व्यवहार में आ रहे बदलावों पर भी ध्यान दें। दिन ढलने के साथ थकावट या मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। लक्ष्यों से समझौता न करें।
पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए दिन शुभ है। खेल, संगीत या दूसरी रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताने का मौका मिलेगा। निजी नौकरी करने वाले लोग काम से छुट्टी लेने की योजना बना सकते हैं। पुरुषों को महिला मित्रों या सहकर्मियों के सहयोग से लाभ मिल सकता है।
घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई चीज आ सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, एक-दूसरे का साथ अच्छा लगेगा। खर्चों को लेकर आप पहले से ज्यादा सतर्क रहेंगे, जिससे फिजूलखर्ची कम हो सकती है। किसी अचानक जरूरत के कारण पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
व्यापार में लंबे समय से बनी किसी उलझन का हल निकलने से राहत मिलेगी। नए विषयों को जानने और गंभीर अध्ययन करने की इच्छा बढ़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी लोगों का ध्यान खींचेगी। समाज में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ने के संकेत हैं।
कारोबार से जुड़े फैसले करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी भी समझौते या योजना को अंतिम रूप देने से पहले उसके हर पहलू पर विचार कर लें। अपनी निजी जानकारी और भविष्य की योजनाएं दूसरों के सामने रखने से बचें। मुंह में छाले होने से खाने में परेशानी हो सकती है।
आपको निजी जीवन और कामकाज, दोनों को बराबर समय देने की जरूरत होगी। किसी उलझे हुए मामले में बीते दिनों का अनुभव सही दिशा दिखा सकता है। अपने कामों की योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। समझदारी से लिए गए फैसले सही साबित होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।