
24 नवंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, जिसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन परिघ, शिव, गद और मातंग नाम के 4 योग बन रहे हैं। वहीं चंद्रमा मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों और योगों में होने वाले इन बदलावों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...
आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। रिश्तों में अपनापन और विश्वास बढ़ेगा। घर के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कहीं अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: शुक्र-चंद्र बदलेंगे राशि, किसे मिलेगा पैसा-कौन होगा परेशान? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
आज पैसों से जुड़े मामलों में संभलकर चलना होगा। वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंधों में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद के काम से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां और सक्रियता बढ़ सकती है। करियर को लेकर लंबे समय से बनी दुविधा दूर होगी। मन शांत रहेगा।
व्यापार में कोई बड़ा सौदा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या अनुबंध मिल सकते हैं। कामकाज में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। करियर से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने के योग हैं।
आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार और अन्य निवेश से आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
पुराने और अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। व्यापार में लंबे समय से आ रही दिक्कतें दूर होंगी। अपनी आदतों और रोजमर्रा के काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। दूसरों की सफलता देखकर परेशान न हों और न ही किसी के प्रति मन में नकारात्मक भाव रखें।
पिता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ पुराने मतभेद कम होंगे। सरकारी कामकाज में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें और गुस्से में कोई गलत बात न कहें। खानपान में लापरवाही करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शरीर में कमजोरी और हाथ-पैरों में थकान महसूस हो सकती है।
परिवार में किसी भावुक विषय को लेकर चर्चा हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर बनेगी। कारोबार को बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
ऑफिस में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। दूसरों के विवादों में पड़ने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदारों के साथ विचारों का अंतर सामने आ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कुछ काम उम्मीद के मुताबिक समय पर पूरे नहीं होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उनकी गलतियों को समय रहते सुधारने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
दिन की शुरुआत में आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। घुटनों से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को बार-बार बदलने की आदत से नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।