
27 नवंबर 2026 का राशिफल: अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 27 नवंबर को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को शुभ, शुक्ल, पद्म और लुंब नाम के योग बनेंगे। खास बात यह है कि इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। इन योगों और ग्रहों की चाल का किस राशि पर कैसा असर पड़ेगा और किसे फायदा या सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल…
आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। किसी पुराने प्रयास से फायदा होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर में किसी जरूरी विषय पर आपकी राय को महत्व दिया जाएगा।
किसी करीबी की बात आपको परेशान कर सकती है। कामकाज में जल्दबाजी करने बचें, सोच-समझकर फैसला लें। पुराने परिचित से मुलाकात होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य की सेहत पर खर्च करना पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर जरूरत से ज्यादा सख्ती न दिखाएं।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
आपकी किस्मत का साथ मिलने से कई मुश्किल काम आसान हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। धार्मिक स्थान पर जाने या किसी पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों को पुराना पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के काम की तारीफ होगी।
ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु बिगाड़ेगा सेहत, नौकरी-बिजनेस में घाटा, 18 महीने तक सावधान रहें 4 राशि वाले
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा में सावधानी रखें। मौसम के बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। परिवार में गर्भवती महिला की देखभाल को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।
आज भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने प्रयासों पर ध्यान दें। सरकारी विभाग से जुड़ा कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। जमीन या मकान खरीदने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी।
आज आपकी सूझबूझ कई समस्याओं का हल निकाल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजना बनाएंगे। घर में किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
आज आपकी बातचीत और समझदारी से कोई बड़ा काम बन सकता है। कारोबारी लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपके सुझावों को पसंद किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में आगे बढ़ने का अच्छा समय है।
आज पैसों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें, वरना पेट खराब हो सकता है। किसी परिचित को आर्थिक मदद देने से पहले अपनी स्थिति देख लें। काम के दौरान छोटी गलतियां भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में अच्छे मौके मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी कम होने के संकेत हैं। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई चीज खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
ऑफिस में टीम के साथ काम करते समय तालमेल बनाए रखें। युवा वर्ग को नौकरी या पढ़ाई से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार में बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ बातचीत में संयम रखें, छोटी बात को विवाद न बनने दें।
आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने का मौका मिलेगा, लेकिन पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही आगे बढ़ें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ हो सकती है। पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को काम मिलने की उम्मीद है।
आज निजी और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ किसी घरेलू विषय पर मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में बदलाव करने का मन बनेगा, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अपनी सेहत और आराम के लिए भी समय निकालें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।