
28 October 2026 Ka Rashifal: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से वरियान, परिघ, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और शुभ नाम के 5 योग बनेंगे। बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। इन योगों और चंद्रमा की स्थिति का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 28 October 2026: आज कौन-सी तिथि है? जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
आज कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। जो काम रुके हुए हैं, उन्हें दोबारा शुरू करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। गुस्से में आकर कोई प्रतिक्रिया देने से बचें। काम समय पर पूरा करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग
पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहने के बावजूद आप अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर भावुक रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
कर्ज से जुड़ी पुरानी परेशानियां तनाव बढ़ा सकती हैं। किसी करीबी दोस्त के साथ मतभेद होने की आशंका है। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। परिवार में बच्चों की समस्याओं को समझने और उन्हें सही सलाह देने की कोशिश करें।।
बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम न करें।
जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में अपने काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने कदम सोच-समझकर उठाने चाहिए। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। परेशानी का हल शांति से खोजने की कोशिश करें।
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से आपसी संबंध बेहतर होंगे। नई तकनीक से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है।
ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करें। करियर को लेकर मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। अपनी निजी बातें और जरूरी जानकारी दूसरों को बताने से बचें। घर में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना बन सकती है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रह सकती है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। दोस्त मुश्किल समय में आपका साथ दे सकते हैं। सरकारी कामों में देरी होने से कुछ परेशानी हो सकती है।
अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धैर्य बनाए रखें। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। तनाव के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है, इसलिए अपनी सेहत पर ध्यान दें। संतान की गतिविधियों और जरूरतों को लेकर भी सतर्क रहें।
समाज सेवा और दूसरों की मदद करने से आपको संतोष मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के मामलों में बाहरी लोगों को दखल देने से रोकें। आज नया काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। पेट में जलन जैसी परेशानी हो सकती है।
नया करियर शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। कामकाज में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों का बड़ा लेन-देन जरूरी होने पर ही करें। प्रेम संबंधों में अपनी मर्यादा बनाए रखें। अपनी क्षमताओं को सही दिशा में लगाएं, इससे कामयाबी मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
काम का दबाव कम रहने से राहत मिल सकती है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अपनी प्रतिभा दिखाने के नए मौके मिलेंगे। युवा प्रेम विवाह के बारे में विचार कर सकते हैं। काम करने की रणनीति स्पष्ट रखें और बार-बार उसमें बदलाव न करें। लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।