Kal Ka Rashifal: 31 मई 2026 को बनेगा मृत्यु योग, 4 राशि वाले रहें अलर्ट

Published : May 30, 2026, 04:15 PM IST
31 May 2026 Ka Rashifal

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 31 मई 2026 को 31 मई 2026 को किन राशियों को करियर और बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत हैं?, किस राशि के लोगों को परिवार और रिश्तों में तनाव से बचने की सलाह दी गई है?, 

31 May 2026 Ka Rashifal: 31 मई 2026 रविवार को इस महीने का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन ज्येष्ठ के अधिक मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसे स्नान-दान पूर्णिमा कहा जाएगा। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। रविवार को सिद्ध, मृत्यु और काण नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!

मेष राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। घर के लोगों के साथ अनावश्यक बहस करने से बचें, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। आज अपने व्यवहार में संयम और गंभीरता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 5 अक्षरों वाले लोगों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

वृषभ राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस की गतिविधियों में लाभ के संकेत हैं। घर पर रहकर मनोरंजन और आराम का आनंद ले सकते हैं। जीवन पहले से काफी व्यवस्थित रहेगा। स्थान परिवर्तन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

ये दिन विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी होने के योग हैं।

कर्क राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। महिलाएं सेहत का ध्यान रखें जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोग की कार्यशैली में बदलाव आ सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से मन को संतोष मिलेगा।

सिंह राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

निजी बातें किसी को न बताएं। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। संपत्ति और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार और करीबी रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

कन्या राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा और कार्यकुशलता की सराहना होगी।

तुला राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

काम का प्रेशर टेंशन बढ़ सकता है। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरी बदलने की सोच रहे है तो कुछ समय इंतजार करना ठीक रहेगा। अधिकारियों के साथ बड़े विषयों पर चर्चा संभव है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नए प्रेम संबंधों में जल्दबाजी करने से बचें, अन्यथा छवि प्रभावित हो सकती है। संतान पर नजर रखें।

धनु राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी। सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरतें।करियर में प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है।

मकर राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान मिलेगा। पहले किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। नया वाहन खरीदने का विचार सफल हो सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

कुंभ राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। घर के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

मीन राशिफल 31 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। लंबे समय से सोची हुई योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन और नई गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!
Lucky Mobile Cover: कैसा हो मोबाइल कवर? जो दे कूल लुक और बढ़ाए गुड लक भी