Lucky Mobile Cover: कैसा हो मोबाइल कवर? जो दे कूल लुक और बढ़ाए गुड लक भी

Published : May 30, 2026, 12:10 PM ISTUpdated : May 30, 2026, 01:20 PM IST
Lucky Mobile Cover

सार

Zodiac Mobile Cover: मोबाइल कवर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?, क्या राशि चिन्ह वाले मोबाइल कवर गुड लक के प्रतीक माने जाते हैं?, मोबाइल कवर पर कौन-से धार्मिक और आध्यात्मिक प्रतीक सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं?

Spiritual Mobile Cover: आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। ऐसा भी कह सकते हैं कि मोबाइल लोगों की पर्सनैलिटी, पसंद और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। मोबाइल को प्रोटेक्ट करने और उसे कूल लुक देने के लिए नई स्टाइल के मोबाइल कवर आजकल ट्रेंड में है। ये मोबाइल कवर स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ सकारात्मकता और गुड लक का एहसास भी कराते हैं। यही वजह है कि स्पिरिचुअल और एस्ट्रोलॉजी थीम वाले मोबाइल कवर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आगे जानें इन खास मोबाइल कवर के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Astro Guide: किस रंग की गाड़ी चमका सकती है आपकी किस्मत? राशि अनुसार जानें Lucky Vehicle Color

राशि के चिह्न वाले मोबाइल कवर

आजकल बाजार में राशि चिन्ह वाले मोबाइल कवर काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये कूल लुक देने के साथ साथ आपका गुड लक भी बढ़ाते हैं। ज्योतिष में रुचि रखने वाले लोग अपनी राशि के सिंबल वाले कवर का उपयोग करना पसंद कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि राशि वाले मोबाइल कवर लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें किन लोगों के होते हैं एक से ज्यादा अफेयर

शुभ चिह्न वाले मोबाइल कवर भी ट्रेंड में

जेन जी अपने मोबाइल के लुक को लेकर काफी सेंसेटिव होते हैं। ये अब ऐसे मोबाइल कवर डिजाइन पसंद कर रहे हैं जो देखने में मॉडर्न हों और साथ ही उनमें कोई आध्यात्मिक या सकारात्मक संदेश भी छिपा हो। इसीलिए ऊं, श्री यंत्र, त्रिशूल, रुद्राक्ष, और शुभ मंत्रों वाले मोबाइल कवर युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अगर कोई शिव भक्त है तो वह शिव से जुड़े त्रिशूल, डमरू या ऊं नमः शिवाय लिखे कवर ज्यादा पसंद करता है।

लकी कलर वाले मोबाइल कवर

लोग ज्योतिष का इस्तेमाल अब टेक्नोलॉजी के कामों में भी करने लगे हैं। ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का अपना एक लकी कलर होता है। लोग इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कवर का चुनाव कर रहे हैं। इसके अलावा अंक ज्योतिष को मानने वाले लकी नंबर का कवर भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मार्केट में इन दिनों ब्लैक, नेवी ब्लू और मैट फिनिश वाले कवर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन पर गोल्डन रंग में बने आध्यात्मिक प्रतीक काफी आकर्षक लगते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Name Astrology: इन 5 अक्षरों वाले लोगों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!
Blue Moon 2026: 31 मई को दिखेगा दुर्लभ ‘ब्लू मून’, 4 राशियों का दूर होगा दूर्भाग्य-मिलेगी गुड न्यूज