DOB Numerology: डेट ऑफ बर्थ से कैसे पता चलता है किसी की लव पर्सनालिटी? किन मूलांक वालों के एक से ज्यादा अफेयर होने की संभावना रहती है? किस मूलांक के लोग सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव माने जाते हैं?
Date Of Birth Astrology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ को बहुत खास माना जाता है। जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति के नेचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोगों की पर्सनालिटी बहुत ही अट्रेक्टिव होती है जिससे विपरीत लिंग के लोग उनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। चाहे वो लड़का हो या लड़की, ऐसे लोगों के एक से ज्यादा अफेयर होते हैं। आगे जानिए यहां किन डेट्स पर जन्में लोगों की बात हो रही है…
ये भी पढ़ें-
Lucky Mobile Number: न्यू सिम खरीदने से पहले जान लें कौन-सा नंबर है आपके लिए शुभ

अट्रेक्टिव होती है मूलांक 3 वालों की पर्सनालिटी
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं और जल्दी लोगों से घुल-मिल जाते हैं। इन्हें नई-नई चीजें पसंद होती हैं, इसलिए इनके जीवन में एक से ज्यादा रिलेशन बनने की संभावना मानी जाती है।
ये भी पढ़ें-
A Letter Names: नेम से मिलेगा फेम, जानें ‘A’ से शुरू होने वाले 20 यूनिक नाम, जो बढ़ाएंगे गुड लक
रोमांटिक और फ्लर्टी होते हैं मूलांक 5 वाले
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष में इन्हें काफी रोमांटिक और फ्लर्टी स्वभाव का माना गया है। ये लोग जल्दी बोर हो जाते हैं और नई दोस्ती करना पसंद करते हैं। इसी कारण इनके जीवन में कई बार एक से ज्यादा अफेयर होने की बात कही जाती है।
मूलांक 6 की ओर खींचे चले जाते हैं लोग
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है, जो प्रेम और आकर्षण का कारक है। ये लोग प्यार और रिश्तों को काफी महत्व देते हैं। इनके आकर्षक स्वभाव के कारण लोग जल्दी इनकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
मूलांक 7 वालों रखते हैं सीक्रेट रिलेशनशिप
7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 7 के होते हैं। ये लोग रहस्यमयी स्वभाव के माने जाते हैं। कई बार ये अपने रिश्तों को खुलकर जाहिर नहीं करते, लेकिन इनके जीवन में सीक्रेट रिलेशनशिप बनने की संभावना बताई जाती है। इसी वजह से इनके एक से अधिक अफेयर होने की संभावना रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
