Lucky Names Starting with A: ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले बच्चों के नाम क्यों माने जाते हैं शुभ? ज्योतिष के अनुसार ‘अ’ अक्षर वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है? ‘A’ अक्षर से शुरू होने वाले लड़कों के सबसे यूनिक और लकी नाम कौन-से हैं?

Name Astrology: आजकल बच्चों का नाम रखने में पैरेंट्स सिर्फ अच्छा सुनने वाला नाम नहीं, बल्कि उसका अर्थ और ज्योतिषीय महत्व भी देखने लगे हैं। पहले जन्म कुंडली के आधार पर ये तय किया जाता है कि बच्चे का नाम किस अक्षर पर रखा जाएगा फिर उस अक्षर से शुरू होने वाले यूनिक और लकी नामों पर विचार किया जाता है। यहां आपको “A” यानी ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ ऐसे नाम बता रहे हैं जो यूनिक तो हैं ही साथ ही लकी भी हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों खास है ‘अ’ अक्षर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है उनकी राशि मेष होती है। इस राशि के स्वामी हैं मंगलदेव, ये देवाताओं के स्वामी हैं और बहुत ही उग्र स्वभाव के भी हैं। जिसके कारण ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले लोगों का स्वभाव भी थोड़ा गुस्सैल होता है। लेकिन इनमें गजब की ऊर्जा होती है साथ ही आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का गुण इनमें प्राकृतिक रूप से होता है।

कैसा होता है ‘अ’ अक्षर वाले बच्चों का नेचर?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले बच्चों का स्वभाव आकर्षक और प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे बच्चे अक्सर आत्मविश्वासी, रचनात्मक और मेहनती होते हैं। यही वजह है कि Gen Z पैरेंट्स अब मॉडर्न और यूनिक नामों के साथ-साथ उनके अर्थ पर भी खास ध्यान दे रहे हैं।

 ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले बच्चों के लकी नाम और उनके अर्थ

लड़कों के नाम

आरव – शांत और समझदार
अद्विक – अनोखा और खास
अथर्व – ज्ञान और बुद्धि से जुड़ा
अर्णव – समुद्र, विशालता का प्रतीक
आयांश – ईश्वर का उपहार
अभिराज – बहादुर और राजा जैसा
अद्वैत – जिसका कोई दूसरा न हो
अंश – भगवान का हिस्सा
अक्षत – जो कभी न टूटे
अयान – सफलता और प्रगति का मार्ग

लड़कियों के नाम

आन्या – दयालु और सुंदर
अदिति – असीम और स्वतंत्र
अन्वी – देवी लक्ष्मी का एक नाम
आयरा – सम्मानित और शक्तिशाली
अवनी – धरती
अमायरा – सुंदर और प्रिय
अक्षरा – अमर और कभी न खत्म होने वाला
आराध्या – पूजा के योग्य
अनाया – ईश्वर का आशीर्वाद
आहना – सूरज की पहली किरण


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।