Name Astrology: इन 5 अक्षरों वाले लोगों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

Published : May 30, 2026, 10:49 AM IST
Name Astrology

सार

Lucky Name Astrology: क्या नाम के पहले अक्षर से पता चल सकता है कि व्यक्ति धनवान बनेगा या नहीं?, Name Astrology में सबसे लकी अक्षर कौन-से माने जाते हैं?, नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के करियर और सफलता को कैसे प्रभावित करता है?

First Letter Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम का पहला व्यक्ति के भाग्य से जुड़ा होता है। इसलिए बच्चे का नाम रखते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखा जाता है। नाम ज्योतिष के अनुसार कुछ अक्षर ऐसे होते जिनसे शुरू होने वाले नाम वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन लोगों के जीवन में धन, वैभव की कोई कमी नहीं होती और वे कम प्रयास में ही बड़ी सफलता पा लेते हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो अक्षर…

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें किन लोगों के होते हैं एक से ज्यादा अफेयर

अ अक्षर वालों को कम प्रयास मे मिलती है सफलता

जिन लोगों का नाम A (अ) अक्षर से शुरू होता है, उन पर देवी लक्ष्मी बहुत मेहरबान होती हैं। इन्हें कम प्रयासों से ही बड़ी सफलता आसानी से मिल जाती है। इसी वजह से काफी आत्मविश्वासी भी होते हैं। ये कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर लेते हैं। इनका समाज में विशिष्ठ स्थान होता है। बिजनेस हो या नौकरी, ये हर क्षेत्र में सक्सेस प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

ये भी पढ़ें-
Astro Guide: किस रंग की गाड़ी चमका सकती है आपकी किस्मत? राशि अनुसार जानें Lucky Vehicle Color

क अक्षर वाले जल्दी बनते हैं अमीर

जिन लोगों का नाम K (क) अक्षर से शुरू होता है वे बहुत कम उम्र में अमीर बन जाते हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है। देवी लक्ष्मी की कृपा से ये जिस भी फील्ड में काम करते हैं उसमें बहुत ऊंचे पद पर जाते हैं। इनके भीतर मैनेजमेंट की अच्छी क्षमता होती है, जिससे इन्हें आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी रहती है।

म अक्षर वाले होते हैं बुद्धिमान

जिन लोगों का नाम M (म) अक्षर से शुरू होता है वे बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी चतुराई से पैसा और नाम कमाते हैं। ये लोग धन कमाने के साथ-साथ उसका सही जगह इन्वेस्टमेंट भी करते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा से इनके जीवन में धन की कमी नहीं होती। ये अगर गरीब पैदा होते हैं तो भी जल्दी अमीर बन जाते हैं। ये लोग भविष्य की योजनाएं बनकर उस पर काम करना पसंद करते हैं।

स अक्षर वालों को मिलता किस्मत का साथ

जिन लोगो का नाम S (स) अक्षर से शुरू होता है, उन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलता है। ये लोग अपनी प्रतिभा के दम पर समाज में अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। ये लोग आत्मविश्वासी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इसी कारण इन्हें करियर और व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Blue Moon 2026: 31 मई को दिखेगा दुर्लभ ‘ब्लू मून’, 4 राशियों का दूर होगा दूर्भाग्य-मिलेगी गुड न्यूज
Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 3 राशियों को मिलेगी बैड न्यूज, पढ़ें 30 मई 2026 का राशिफल