
4 November 2026 Ka Rashifal: बुधवार, 4 नवंबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन इनके संयोग से इंद्र, वैधृति, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 योग बनेंगे। इन योगों का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 4 November 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ योग मुहूर्त और राहुकाल, किस दिशा में यात्रा न करें?
आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी और सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स को नौकरी के अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है। पुराने कानूनी मामलों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। लव लाइफ की अनबन दूर होगी।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक शॉपिंग टिप्स
करियर में आगे बढ़ने के लिए नए तरीके आजमा सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। अपनी दिनचर्या को बिगड़ने न दें और गलत कामों से दूरी रखें। वैवाहिक जीवन में साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। रिश्ते में केवल अपनी जरूरतों के बारे में न सोचें।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा?
बिजनेस में कमाई बढ़ने की संभावना है और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी लेने का विचार कर सकते हैं। अपनी पसंद और इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोशिशें तेज होंगी।
आज किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात के योग हैं। संतान की उपलब्धियां आपको खुशी देंगी, लेकिन उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। महिलाओं को सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। अपनी आदतों और व्यवहार पर विचार करने का मौका मिलेगा।
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अटके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू कर सकते हैं। दिनभर उत्साह बना रहेगा।
ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से बहस संभव है। अपने मान-सम्मान को लेकर आप संवेदनशील रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालना ठीक रहेगा। सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। बुजुर्गों को भी अपनी सेहत की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सरकारी विभाग से जुड़े काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रह सकता है।
घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। बिजनेस में कामकाज की रफ्तार अच्छी रहेगी। ऑफिस में विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं होंगी। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। किसी महंगी चीज पर पैसा खर्च करने का विचार बन सकता है।
कारोबार में बड़ी डील फाइनल होगी। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है बॉस आपसे संतुष्ट रहेंगे। पढ़ाई में स्टूडेंट्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाने से लाभ मिलेगा। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी और किसी चर्चा या मीटिंग में अपनी राय खुलकर रखेंगे।
आज पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। किसी को उधार देने या लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से आपका ध्यान जरूरी कामों से हट सकता है। खानपान में संतुलन रखें और बहुत गर्म या ठंडी चीजें खाने से बचें।
बिजनेस की प्रगति से आप संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अच्छी लाइफस्टाइल बनाए रखने पर ध्यान देंगे। घूमने-फिरने और मनोरंजन से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है। आज अपनी डाइट और खानपान की आदतों को लेकर लापरवाही न करें।
करियर में अहम फैसला ले सकते हैं। सहकर्मियों के सहयोग से धन लाभ होने की उम्मीद है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को खुद पूरा करने की कोशिश करें। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।