- Home
- Religion
- Dhanteras 2026: कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक शॉपिंग टिप्स
Dhanteras 2026: कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक शॉपिंग टिप्स
Dhanteras 2026 Kab Hai: दिवाली उत्सव की शुरूआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और कुबेरदेव की पूजा का विधान है। खरीदी के लिए भी ये दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन राशि अनुसार खरीदी करने से किस्मत चमक सकती है।

क्यों मनाते हैं धनतेरस?
Dhanteras Par Rashi Anusar Kya Kharide: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व है। धनतेरस को नई चीजें खरीदने के लिए भी खास माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी करना शुभ फल देने वाला हो सकता है। जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लोगों को धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए…

मेष राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा माना गया है। ये लोग प्लॉट, जमीन या दुकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, एसी और गीजर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं।
वृषभ राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग धनतेरस पर सोने या चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा नए कपड़े और कॉस्मेटिक्स की खरीदारी करना भी इनके लिए शुभ माना गया है। इससे जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ने की मान्यता है।
मिथुन राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग धनतेरस पर घर सजाने के लिए सामान खरीद सकते हैं। तांबे और पीतल के बर्तन लेना भी इनके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा चांदी का सिक्का खरीदना भी शुभ माना गया है।
ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना शुभ, 11 या 21? जानें क्या कहती है मान्यता
कर्क राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर जमीन या मकान में निवेश करना फायदेमंद माना गया है। इसके साथ ही सोने-चांदी के गहने और घर की सजावट से जुड़ी चीजें भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर कब जलाएं यम दीपक? नोट करें लक्ष्मी-कुबेर पूजा और प्रदोष व्रत का मुहूर्त
सिंह राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग इस दिन तांबे के बर्तन, केसरिया ध्वज और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। टीवी या फ्रिज जैसी चीजें लेना भी इनके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा जीवनसाथी के लिए उसकी पसंद का कोई उपहार खरीदने से रिश्तों में खुशियां बढ़ सकती हैं।
कन्या राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग धनतेरस पर दोपहिया या चारपहिया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। कांसे के बर्तन, कपड़े, कॉस्मेटिक्स और फर्नीचर खरीदना भी इनके लिए शुभ माना गया है।
तुला राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोने-चांदी के गहने खरीदना अच्छा रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इससे शुक्र ग्रह से जुड़े शुभ फल मिल सकते हैं। इसके अलावा नया काम या कारोबार शुरू करने के लिए भी यह दिन अनुकूल माना गया है।
वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग धनतेरस पर तांबे और पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लैट, प्लॉट या मकान जैसी अचल संपत्ति में निवेश करना भी इनके लिए शुभ माना गया है।
धनु राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर पीले रंग की चीजें खरीदना अच्छा रहेगा। ये लोग हल्दी, केसर और पीले कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। सोने में निवेश करना भी इनके लिए शुभ माना गया है।
मकर राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग धनतेरस पर घर के लिए नया फर्नीचर, टीवी या फ्रिज खरीद सकते हैं। इसके अलावा नया वाहन लेने की योजना भी बना सकते हैं। तेल में निवेश करना भी इनके लिए लाभकारी माना गया है।
कुंभ राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोग धनतेरस पर कोई नया स्टार्टअप या कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। चांदी का सिक्का, सोने के गहने और नए कपड़े खरीदना भी इनके लिए शुभ माना गया है।
मीन राशि वाले धनतेरस पर क्या खरीदें?
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर हल्दी और केसर खरीदना अच्छा रहेगा। इन चीजों को निवेश के रूप में लेना भी शुभ माना गया है। इसके अलावा धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री और सोने के आभूषण खरीद सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।