कल का राशिफल: 5 जून 2026 को किसकी बिगड़ेगी सेहत-किसे होगी एक्सट्रा इनकम?

Published : Jun 04, 2026, 04:04 PM IST
Kal Ka Rashifal

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 5 जून 2026 को कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? इन शुभ योगों का कितनी राशियों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगी? इस दिन किन राशियों को धन लाभ और धन हानि होने के योग बन रहे हैं?

5 June 2026 Ka Rashifal: 5 जून 2026 शुक्रवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे लेकिन इन सभी में सर्वार्थसिद्धि योग सबसे ज्यादा खास रहेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म, इंद्र और ध्रूम नाम के 3 अन्य शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। शुक्रवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का संयोग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
शुक्र करेगा राशि परिवर्तन, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगा बड़ा धन लाभ

मेष राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

किसी की सलाह पर तुरंत भरोसा करने के बचें। करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ व्यवहार में धैर्य रखें।

ये भी पढ़ें-
इन 4 अक्षर से शुरू होते हैं जिनके नाम, उन्हें जल्दी मिलती है सक्सेस!

वृषभ राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आर्थिक योजनाओं को बजट के अनुसार तैयार करें। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

मिथुन राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज मित्रों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद सुलझने के संकेत हैं। आर्थिक कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। संतान पर नजर रखें।

कर्क राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

साझेदारी में नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। घर-परिवार का वातावरण सुखद बना रहेगा।

सिंह राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए अतिरिक्त तैयारी करनी पड़ सकती है। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी। कार्य करने के तरीके में सुधार करें।

कन्या राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, नहीं तो विवाद संभव है। खानपान में लापरवाही पेट संबंधी परेशानी बढ़ा सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर दबाव बढ़ेगा।

तुला राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के संकेत हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी। निवेश करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। पुरानी परेशानियों का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। दिनभर भागदौड़ अधिक रह सकती है।

वृश्चिक राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। लाभ का कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

शिक्षा से जुड़े मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाए रखें। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। सच बोलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मकर राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों का कामकाज में मन कम लगेगा। विदेश यात्रा की संभावनाएं बन सकती हैं। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।

कुंभ राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। बिजनेस के विस्तार की योजनाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेगा।

मीन राशिफल 5 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

फिरोजा रत्न का रंग बदलना शुभ संकेत या खतरे की घंटी? भूलकर न करें ये 5 गलतियां
शुक्र करेगा राशि परिवर्तन, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-होगा बड़ा धन लाभ