
7 October 2026 Ka Rashifal: 7 अक्टूबर, बुधवार को चंद्रमा और केतु सिंह राशि में एक साथ रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस अशुभ योग के चलते कईं लोगों के जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। तिथि की बात करें तो इस दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन संन्यासी श्राद्ध किया जाएगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
आज पार्टनर का व्यवहार आपको काफी अच्छा लगेगा। लव लाइफ में कुछ नए और यादगार एक्सपीरियंस मिल सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी और अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज किसी से उधार लेना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। मैरिड लाइफ में कुछ अनबन हो सकती है। मन में चल रहे कई विचार आपको बेचैन कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: 42 दिन तक शुक्र वक्री, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम-मिलेगा पैसा, सेहत और शानदार लव लाइफ
अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों से बातचीत करने पर तनाव कम होगा और मूड अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत में भी अच्छे रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। जरूरी टारगेट समय पर पूरे होंगे। ट्रैवल के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट! पैसा, फैमिली को लेकर घमासान, सेहत-नौकरी पर भी बुरा असर
आज जॉब में वर्कलोड कम रहेगा और काम आसानी से पूरे होंगे। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ भी अच्छी रहेगी। किसी से बात करते समय अपनी बात क्लियर रखना आपके लिए जरूरी होगा।
पुराने और रुके हुए कामों को फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा। आपके सुझाव और आइडियाज दूसरों के काम आ सकते हैं। बिजनेस में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चों को सही फैसले लेने की सलाह दें। परिवार में आपके काम की सराहना होगी।
किसी कलीग की वजह से काम में रुकावट आ सकती है। मन की बेचैनी कम करने के लिए खुद को शांत रखें। किसी बड़े फैसले से पहले फैमिली की राय जरूर लें। घर की टेंशन आपके काम को प्रभावित कर सकती है। डेली रूटीन को व्यवस्थित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए काम से अच्छा फायदा मिलेगा। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। लोगों के साथ आपकी बॉन्डिंग भी अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शानदार रहेगा। हालांकि फैमिली और बिजनेस के बीच बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा।
बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। करीबी लोगों से बातचीत में खुलापन बनाए रखें। घर-परिवार में किसी शादी या कार्यक्रम के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए थोड़ा समय एक्सरसाइज के लिए निकालें।
आपकी मदद करने की आदत फायदेमंद साबित होगी। बिजनेस में मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएं। जॉब चेंज करने के लिए अभी सही समय नहीं है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों से मदद लेने में संकोच न करें। अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।
वर्क प्लेस पर हर कोई आपकी बात से सहमत नहीं होगा। हालांकि मैरिड लाइफ में प्यार और समझ बढ़ेगी। जरूरी मुद्दों पर फोकस करें और गैरजरूरी चीजों में समय न गंवाएं। स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स की सलाह को गंभीरता से लेना चाहिए और उनका सम्मान बनाए रखना चाहिए।
राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा पुराना विवाद सुलझने के संकेत हैं। प्रेमी की ओर से शादी का प्रपोजल मिल सकता है। बिजनेस को लेकर नए आइडियाज दिमाग में आएंगे। स्टूडेंट्स को बड़े शिक्षण संस्थान में एडमिशन का मौका मिल सकता है।
नया काम शुरू करने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जरूरी कामों को कल पर न टालें। अचानक बढ़े खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। ऑफिस में बेवजह की बहस और गॉसिप से दूर रहें। गुस्से में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे बाद में पछताना पड़े।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।