कल का राशिफल 1 जून 2026: कैसा बीतेगा महीने का पहला दिन, किसे मिलेगी सफलता-किसे धन हानि?

Published : May 31, 2026, 04:00 PM IST
1 June 2026 Ka Rashifal

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 1 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा, किस राशि के लिए अशुभ? इस दिन किस राशि को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं? 1 जून को कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा?

1 June 2026 Ka Rashifal: 1 जून 2026 सोमवार को पद्म, लुंब, सिद्ध और साध्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सभी योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। साथ ही इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। गुरु के घर में चंद्रमा का प्रवेश शुभ माना जाता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 1-7 June 2026: जून के पहले सप्ताह में किसे मिलेगा पैसा, प्रेम और प्रमोशन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

मेष राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। जरूरी काम सुबह के समय निपटाना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब

वृषभ राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज किसी समारोह या सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। किसी भी विषय पर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। लंबे समय से प्रतीक्षित अवसर आपके सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य और जीवनशैली को लेकर सावधानी जरूरी है।

कर्क राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

करियर से जुड़े निर्णय अपने विवेक से लें। प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं। पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम सामने आएगा।

कन्या राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

करियर में नए अवसर मिलेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपकी कार्यकुशलता लोगों को प्रभावित करेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

नई नौकरी या करियर परिवर्तन को लेकर विचार कर सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन कम लगेगा। आपके व्यवहार और व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आगमन संभव है।

वृश्चिक राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। रुके हुए कार्यों में दोबारा गति आएगी। अनावश्यक लोगों पर समय व्यर्थ न करें। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

धनु राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

मन कुछ उदास रह सकता है। नए लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। दिनचर्या में अव्यवस्था रह सकती है। व्यापार में धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। घर में मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है।

मकर राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आत्मविश्वास के बल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई शुभ सूचना मन प्रसन्न कर सकती है। संतान की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कुंभ राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

भावुकता में आकर फैसले लेने से बचें। प्रेम संबंधों में अपनापन और विश्वास बढ़ेगा। बच्चों के साथ यादगार समय बिताएंगे। नौकरी से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। शाम का समय मनोरंजन और आनंद में बीतेगा। सेहत का खास ध्यान रखें।

मीन राशिफल 1 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। विरोधियों की आलोचना का असर आपके काम पर नहीं पड़ेगा। मन में किसी बात को लेकर हल्की चिंता बनी रह सकती है। कर्मचारियों और सहयोगियों के कार्यों पर नजर बनाए रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब
Weekly Horoscope 1-7 June 2026: जून के पहले सप्ताह में किसे मिलेगा पैसा, प्रेम और प्रमोशन? जानें साप्ताहिक राशिफल से