शिवरात्रि पर मंगल-बुध-चंद्र का गोचर, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ!

Published : Feb 08, 2026, 07:25 AM IST

साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन रविवार पड़ रहा है। इस साल की खास बात यह है कि यह दिन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के नजरिए से भी बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। 

PREV
14

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल की महाशिवरात्रि बहुत खास रहने वाली है। दरअसल, इस दिन तीन बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। मंगल ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में, चंद्रमा मकर राशि में और बुध रात में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इन तीनों ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ संकेत ला सकता है।

24

महाशिवरात्रि पर ग्रहों की शुभ स्थिति वृषभ राशि वालों को मानसिक शांति दे सकती है। काफी समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और खर्चे भी कंट्रोल में रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके बीच समझ और विश्वास मजबूत होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

34

यह महाशिवरात्रि कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही पॉजिटिव रिजल्ट ला सकती है। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होगा। अगर कोई बीमार है, तो उसकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति भी स्थिर रहेगी और अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है।

44

तुला राशि वालों के लिए यह समय सफलता का संकेत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का अब फल मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में रिश्ते बेहतर होंगे। बच्चों से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो उसमें कोई समाधान निकल सकता है।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories