Today Horoscope in Hindi: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए, प्रेम, करियर, धन और हेल्थ की भविष्यवाणी

Published : Feb 08, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026: 8 फरवरी, रविवार को रविवार को गण्ड, वृद्धि, लुंब, उत्पात और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
8 फरवरी 2026 का राशिफल

8 February 2026 Ka Rashifal: 8 फरवरी 2026 को मेष राशि वाले किसी कागज पर साइन न करें, प्रॉपर्टी से लाभ होगा। वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले कोई गुड न्यूज मिलेगी, बिजनेस में बड़ी डील संभव है। कर्क राशि वालों को नौकरी मिलेगी, लव लाइफ ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

213
मेष राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा होगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा नहीं तो बदनामी हो सकती है। आज कोई छोटा सा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें।

ये भी पढ़ें-
Mahadev Mantra: महादेव के 15 पॉवरफुल मंत्र, महाशिवरात्रि पर इनका जाप करेगा हर मुश्किल आसान

313
वृषभ राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आज किए गए निवेश का फायदा आने वाले समय में मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

413
मिथुन राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील आज होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

513
कर्क राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई पुरानी बीमारी अचानक तकलीफ दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है, ऑफिस में किसी से कहासुनी हो सकती है।

613
सिंह राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले घर में बैठकर निपटा लें, किसी बाहर वाले की सलाह न लें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा करने से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह काम आ सकती है।

713
कन्या राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान पर नजर रखें।

813
तुला राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरी में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। दूसरों की बातों में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

913
वृश्चिक राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

जरूरत से ज्यादा खर्चा करने की आदत परेशानी में डाल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। दूसरों के पारिवरिक मामलों में दखल न दें, यही आपके लिए बेहतर है।

1013
धनु राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

पिता के सहयोग से अटका काम पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी और बढ़ सकती है। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखना जरूरी है।

1113
मकर राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी किसी बात पर तनाव हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा।

1213
कुंभ राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। आज बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी।

1313
मीन राशिफल 8 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

ससुराल पक्ष से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होगा। दोस्तों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories