Mangal Gochar September 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, जमीन-जायदाद, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर होता है।
Mangal Rashifal September 2026: 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर करीब 55 दिनों तक रहेगा। मंगल का कर्क राशि में गोचर कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन 4 राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इन राशि वालों के काम में तेजी आएगी, धन लाभ के मौके मिलेंगे और करियर में भी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
25
मेष वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
मंगल का गोचर इस राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को भी नए मौके मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में भी लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
35
सिंह वालों को होगा धन लाभ
इस राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर पैसों के मामले में अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में आएगी। कारोबार में भी किसी नई डील या प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
इस राशि वालों के लिए मंगल गोचर करियर के लिहाज से शानदार रहेगा। पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मौके बनेंगे। जमीन-जायदाद से लाभ की स्थिति बनेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.