
Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में मंगल 12 नवंबर 2026 तक रहेगा यानी लगभग 45 दिन। गुरु इस राशि में पहले से स्थित है जिससे मंगल-गुरु की युति भी बनेगी। मंगल-गुरु की ये युति सभी 12 राशि के लोगों को प्रभावित करेगी। किसी के लिए ये युति शुभ रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए मंगल-गुरु की युति का फलादेश…
मंगल-गुरु की ये युति आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। फैमिली में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें।
वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। खान-पान पर भी नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 5 राशियों को झटका, बुध के राशि बदलने से नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगी टेंशन-गलत हो सकते हैं फैसले
फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा, क्योंकि अचानक धन संबंधी परेशानी आ सकती है। किसी बड़े लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें। वाहन चलाते समय भी एक्स्ट्रा सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें-
Budhaditya Yoga 2026: बुधादित्य योग से बढ़ेगी 4 राशियों की इनकम, प्रॉपर्टी से फायदा-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
इसी राशि में मंगल और गुरु की युति बनेगी जिससे इस राशि के लोगों को अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। गुस्से में कोई भी फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। एनर्जी को सही दिशा में इस्तेमाल करना आपके लिए जरूरी होगा।
बिजनेस में नई डील करते समय पूरी सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान संभव है। किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से बचें। उधार देने या लेने के मामले में भी सतर्क रहें। लव लाइफ या मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
पैसों से जुड़े मामलों में आपको प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना होगा। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। हेल्थ पहले से ठीक रहेगी।
नौकरी करने वालों का वर्क लोड बढ़ सकता है। लंबे समय से चल रही किसी हेल्थ प्रॉब्लम में राहत मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर विवाद संभव है लेकिन कुछ दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।
किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको पहले से ज्यादा एफर्ट करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि पुराने आर्थिक मामलों को सुलझाने का मौका मिल सकता है। फैमिली में किसी सदस्य की हेल्थ को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
आपको अपने काम में काफी सावधानी बरतनी होगी नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। सफलता पाने के लिए मेहनत और धैर्य दोनों की जरूरत पड़ेगी। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। वहीं फैमिली में माहौल अच्छा रहेगा। घर के लोगों के साथ सुख-शांति बनी रहेगी।
मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बैठाने के लिए ईगो को छोड़ना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। खान-पान में लापरवाही करने से पेट या डाइजेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
गुस्से में कही गई बात परेशानी खड़ी कर सकती है। गैर-जरूरी खर्चों को रोकना आपके लिए जरूरी रहेगा। मैरिड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर को पर्याप्त टाइम दें। छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें।
संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। हेल्थ के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आराम और खान-पान पर भी पर्याप्त ध्यान देना जरूरी हो। सोचे हुए कुछ काम अटक सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।