Mobile Vastu Tips: मोबाइल से जुड़ी 5 आदतें बढ़ाती हैं बैड लक, आज ही छोड़ दें

Published : Jun 12, 2026, 10:40 AM IST
Smartphone Vastu Tips

सार

Mobile Wallpaper Vastu: क्या मोबाइल सिरहाने रखकर सोना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है? टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल इस्तेमाल करने से क्या नुकसान हो सकते हैं? मोबाइल में कैसी तस्वीरें या वॉलपेपर नहीं रखने चाहिए?

Smartphone Vastu Tips: आज के समय में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम इसका इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो मोबाइल से जुड़ी कुछ गलत आदतें भी मानसिक तनाव, काम में रुकावट और निगेटिविटी बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। इनकी वजह से बैक लक भी हमारे जीवन में बना रहता है। आगे जानिए मोबाइल से जुड़ी 5 ऐसी आदतों के बारे में, जिन्हें वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता…

ये भी पढ़ें-
Numerology: जल्दी या लेट, कब होगी शादी? जन्म तारीख में छिपा है जवाब

मोबाइल सिरहाने रखकर न सोएं

कई लोग रात में मोबाइल को तकिए के नीचे या सिर के पास रखकर सोते हैं। ऐसा करना आपकी लाइफ पर सीधे निगेटिव असर डाल सकता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से मन अशांत रहता है और वर्क परफॉरमेंस पर भी इसका बुरा असर होता है। सुबह उठने पर थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
क्या मोती पहनने से गुस्सा नहीं आता? जानें रत्नों से जुड़े ऐसे ही 5 बड़े सवालों के जवाब

टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल यूज न करें

वास्तु शास्त्र में टूटी-फूटी चीजों को निगेटिविटी का कारण माना जाता है। अगर आपके मोबाइल की स्क्रीन लंबे समय से खराब या टूटी हुई है तो इससे आपकी लाइफ पर बुरा असर हो सकता है। इससे आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मोबाइल में कैसी तस्वीरें न रखें?

मोबाइल की गैलरी या वॉलपेपर में हिंसा, झगड़े या निराशा से जुड़ी तस्वीरें रखना ठीक नहीं माना जाता। ऐसी तस्वीरें व्यक्ति के मन पर निगेटिव असर डाल सकती हैं। इसलिए ऐसी तस्वीरें भूलकर भी अपने मोबाइल में नहीं रखना चाहिए।

चार्जिंग लगाकर मोबाइल चलाना

कुछ लोग मोबाइल के इतने आदि हो जाते हैं कि चार्जिंग पर लगाकर भी लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करते रहते हैं। ये आदत बिल्कुल सही नहीं है। चार्जिंग के दौरान मोबाइल का उपयोग करना सेहत संबंधी परेशानियों का कारण बन सकती है।

बाथरूम में मोबाइल यूज करना

वास्तु मान्यताओं के अनुसार बाथरूम में मोबाइल का यूज करना किसी भी रूप से ठीक नहीं है। ऐसा करने से आप मोबाइल के एडिक्ट की श्रेणी में आ जाते हैं। इससे न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि मानसिक स्थिति पर भी निगेटिव असर हो सकता है। ऐसा करने से बचना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Vyatipata Yoga: सूर्य-चंद्रमा का बन रहा है व्यतिपात योग, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
Numerology: जल्दी या लेट, कब होगी शादी? जन्म तारीख में छिपा है जवाब