Mrityu Panchak June 2026: कब से शुरू होगा मृत्यु पंचक, क्या ये अशुभ है? जानें पूरी डिटेल

Published : Jun 05, 2026, 02:59 PM IST
Mrityu Panchak June 2026

सार

Panchak June 2026: जून 2026 में मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा? मृत्यु पंचक को सबसे अशुभ पंचक क्यों माना जाता है? पंचक की शुरुआत किस नक्षत्र से होती है? क्या पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करना अशुभ माना जाता है?

Panchak June 2026 Details: पंचक के बारे में हम सभी ने सुना होगा लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक 5 दिनों का एक अशुभ समय होता है। इस दौरान कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए नहीं तो जीवन की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इस बार जून 2026 में मृत्यु पंचक का संयोग बन रहा है। आगे जानिए जून 2026 में कब से कब तक रहेगा मृत्यु पंचक और इस दौरान कौन-से काम न करें…

ये भी पढ़ें-
लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन

जून 2026 में कब से शुरू होगा मृत्यु पंचक?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पंचक के अंर्तगत 5 नक्षत्र आते हैं, ये 5 नक्षत्र हैं-धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती। जैसे ही धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होता है पंचक आरंभ हो जाता है और रेवती नक्षत्र के समाप्त होते ही पंचक भी खत्म हो जाता है। जून 2026 में पंचक की शुरूआत 6 जून, शनिवार की दोपहर 03 बजकर 29 मिनिट से होगी, जो 10 जून, बुधवार की रात 4 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
मोबाइल की रिंगटोन भी चमका सकती है किस्मत, भूलकर न करें ये 1 गलती

इस पंचक का नाम मृत्यु पंचक ही क्यों?

विद्वानों के अनुसार पंचक की शुरूआत जिस वार से होती है, उसी के अनुसार, उसका नाम रखा जाता है जैसे यदि पंचक की शुरूआत मंगलवार से होती है तो इसे अग्नि पंचक कहते हैं और शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहते हैं। उसी तरह शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहते हैं। मृत्यु पंचक को सबसे ज्यादा अशुभ माना जाता है।

पंचक के दौरान कौन-से 5 काम न करें?

1. मान्यता है कि पंचक के दौरान घर की छत नहीं बनवानी चाहिए। इससे उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।
2. पंचक में जलने वाले चीजें जैसे लकड़ी, उपले, ईंधन आदि इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे आग लगने का खतरा रहता है।
3. पंचक में भूलकर भी दक्षिण दिशा की यात्रा न करें नहीं तो मृत्यु के समान कष्ट होता है।
4. पंचक में लकड़ी का सामान न तो खरीदें और न ही बनवाएं।
5. पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो विद्वान ब्राह्मण की सलाह लेकर ही उसका अंतिम संस्कार करें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन
मोबाइल की रिंगटोन भी चमका सकती है किस्मत, भूलकर न करें ये 1 गलती