मोबाइल की रिंगटोन भी चमका सकती है किस्मत, भूलकर न करें ये 1 गलती

Published : Jun 05, 2026, 10:42 AM IST
Auspicious Mobile Ringtone

सार

Auspicious Mobile Ringtone: वास्तु के अनुसार मोबाइल की रिंगटोन कैसी होनी चाहिए? क्या मोबाइल की रिंगटोन का मानसिक शांति और सकारात्मकता पर प्रभाव पड़ता है? क्या मधुर रिंगटोन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद कर सकती है?

Mobile Vastu Tips: आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति के जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक मोबाइल हमारे पास रहता है। वास्तु की माने तो मोबाइल हमारी लाइफ पर पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह से असर डालता है। इतना ही नहीं मोबाइल की रिंग टोन का भी हमारे जीवन पर प्रभाव होता है। सही रिंगटोन मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ाती है, जबकि गलत ध्वनि तनाव और चिड़चिड़ापन पैदा कर सकती है। आगे जानिए मोबाइल की रिंग टोन कैसी होनी चाहिए…

ये भी पढ़ें-
इन डेट्स पर जन्मे लोग होते हैं सफल लीडर, राजनीति में कमाते हैं बड़ा नाम

कैसी हो मोबाइल की रिंगटोन?

वास्तु के विद्वानों के अनुसार मोबाइल की रिंगटोन हमेशा मधुर और कानों को सुकून देने वाली होनी चाहिए जैसे बांसुरी की धुन, मधुर भजन, मंदिर की घंटियों की आवाज या फिर हल्का इंस्ट्रुमेंटल संगीत। मोबाइल की ऐसी रिंग टोन बहुत शुभ मानी जाती है। ये रिंगटोन मन को शांत रखती हैं और जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ाती है।

ये भी पढ़ें-
फिरोजा रत्न का रंग बदलना शुभ संकेत या खतरे की घंटी? भूलकर न करें ये 5 गलतियां

भूलकर न करें ये 1 गलती

वास्तु के अनुसार मोबाइल में बहुत तेज, डरावनी, आक्रामक या कर्कश आवाज वाली रिंगटोन नहीं रखनी चाहिए। इस तरह की रिंगटोन कहीं न कहीं आपकी लाइफ पर निगेटिव असर डालती है। ऐसी रिंगटोन बार-बार सुनने से जीवन में चल रही परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। इसलिए भूलकर भी इस तरह की रिंगटोन अपने मोबाइल के लिए न चुनें।

क्यों खास है मोबाइल की रिंगटोन?

वास्तु की मानें तो जो ध्वनि या संगीत हमें बार-बार सुनाई देता है, उसका सीधा संबंध हमारे मन से हो जाता है। जब कोई मधुर ध्वनि बार-बार सुनाई देती है, तो उसका पॉजिटिव असर हमारे जीवन पर पड़ता है और वहीं तेज और कर्कश आवाज यानी रिंगटोन टेंशन और बेचैनी बढ़ा सकती है। यही कारण है कि मोबाइल की रिंगटोन हमेशा ऐसी हो जो मन को सुकून दे।

रिंगटोन से जीवन में बढ़ाएं पॉजिटिविटी

अगर आप अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी के साथ करना चाहते हैं, तो मोबाइल में ऐसी रिंगटोन रखें जो मन को शांति और सुकून दे। ऐसी रिंगटोन न केवल आपका मूड बेहतर कर सकती है, बल्कि टेंशन भरी लाइफ स्टाइल में मानसिक संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 26 June 2026: राक्षस योग से बचकर रहें 3 राशि वाले, हो सकती है अनहोनी
Nirjala Ekadashi 2026 Parna Time: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें मुहूर्त और विधि