Neelam Ratna: नीलम पहनने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Published : Jun 30, 2026, 04:12 PM IST
Neelam Ratna Benefits

सार

Blue Sapphire Benefits: रत्नों में नीलम का विशेष महत्व है। ये बहुत ही पॉवरफुल रत्न है, इसलिए इसे पहनते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

Neelam Ratna Benefits: रत्न शास्त्र में नीलम को बहुत ही शक्तिशाली रत्न माना जाता है। मान्यता है कि यह रत्न जिस व्यक्ति को अनुकूल हो जाए, उसके जीवन में तरक्की, धन और सम्मान के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं यदि इसे बिना उचित सलाह या जानकारी के पहना जाए, तो इसके विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए नीलम पहनने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक माना जाता है। आगे जानिए नीलम से जुड़ी 5 बातें...

ये भी पढ़ें-
Gemstone: क्या आपकी किस्मत हो रही है? ये 5 रत्न दिला सकते हैं धन, सफलता और सम्मान

बिना ज्योतिष सलाह के न पहनें नीलम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीलम हर व्यक्ति को शुभ फल नहीं देता। इसे पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखवाना बेहतर है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही यह तय किया जाता है कि नीलम आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल

पहले कुछ दिन असर देखें

मान्यता है कि नीलम का प्रभाव काफी तेज होता है। इसलिए कई ज्योतिषाचार्य इसे सीधे पहनने की बजाय पहले 2 से 3 दिन तक परीक्षण के तौर पर अपने पास रखने या कपड़े में बांधकर रखने की सलाह देते हैं। यदि इस दौरान कोई निगेटिव अनुभव न हो, तभी इसे पहनना शुभ होता है।

सही विधि और शुभ मुहुर्त में पहनें 

नीलम को शनिवार के दिन, शनि पूजा के बाद पहनना शुभ माना जाता है। इसे पहनने से पहले गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध कर भगवान शनि का स्मरण किया जाता है। सही धातु और उचित उंगली का चयन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। गलत समय और विधि से पहना गया नीलम परेशानी बड़ा सकता है।

ऐसा लगे तो तुरंत उतार दें ये रत्न

नीलम पहनने के बाद यदि लाइफ में पॉजिटिविटी और शुभ संकेतों का अहसास हो तो ही नीलम को पहने रखें और अगर लगातार मानसिक तनाव, असहजता या अन्य परेशानियां महसूस हों, तो बिना देर किए इसे उतार दें और किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

आजकल बाजार में नकली नीलम धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इसलिए नीलम खरीदते समय असली-नकली की पहचान जरूर करें। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि कितने रत्ती का नीलम आपके लिए सही है। कहीं से टूटा हुआ या दरार वाला नीलम न पहनें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal: किस राशि के लिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? पढ़ें 1 जुलाई 2026 का राशिफल
Palmistry Marriage Line: जल्दी होगी शादी या करना होगा इंतजार? जानें हथेली की इस रेखा से