Numerology Property Prediction: डेट ऑफ बर्थ से जानें किन लोगों को जमीन-जायदाद से होता है फायदा?

Published : Jun 27, 2026, 02:57 PM IST
Numerology Property Prediction

सार

Numerology: कुछ लोगों को जमीन-जायदाद से काफी फायदा होता है। इसके पीछे उनकी डेट ऑफ बर्थ भी बड़ी वजह हो सकती है। ऐसे लोगों को किस्मत का साथ भी मिलता है।

Land and Wealth Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के नेचर, करियर, पैसा और जमीन-जायदाद के बारे में कुछ हद तक सटीक आंकलन किया जा सकता है। कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं, जिनसे जुड़े लोगों को जमीन-जायदाद, मकान या अचल संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना सबसे अधिक रहती है। आगे जानिए कुछ ऐसे ही मूलांक के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?

कैसे निकालें अपना मूलांक?

न्यूमरोलॉजी में मूलांक जन्म की तारीख से निकाला जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। इसी प्रकार 4, 13, 22 और 31 का मूलांक 4 तथा 6, 15 और 24 तारीख का मूलांक 6 माना जाता है।

ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 30 जून से 5 राशियों की बढ़ेंगी खुशियां, करियर में मिलेगी सक्सेस-होगी एक्सट्रा इनकम

मूलांक 4 वालों को मिलती है अचल संपत्ति

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, उन्हें जमीन और अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में बड़ा फायदा मिलता है। इन्हें प्लॉट, मकान या कृषि भूमि से लाभ मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ये लोग लंबे समय के निवेश को प्राथमिकता देते हैं और सोच-समझकर निर्णय लेना पसंद करते हैं।

मूलांक 6 वालों को प्रॉपर्टी से होता है लाभ

मूलांक 6 वालों की बात करें तो इन लोगों को जमीन-जायदाद के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बार-बार बनते हैं। ये अगर कोई जमीन कम कीमत में भी खरीदते हैं तो कुछ समय में उसकी कीमत कईं गुना बढ़ जाती है। इन्हें अपने पिता से भी काफी जमीन-जायदाद मिलती है। ये लोग परिवार के सहयोग से भी प्रॉपर्टी संबंधी लाभ प्राप्त करते हैं।

मूलांक 8 वालों को धीरे मिलती है सफलता

न्यूमरोलॉजी में मूलांक 8 वालों को मेहनती और धैर्यवान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन्हें जीवन में सफलता और संपत्ति धीरे-धीरे मिलती है। यदि ये लोग लगातार प्रयास करते रहें तो समय के साथ जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। एक बार संपत्ति अर्जित करने के बाद ये लंबे समय तक इसका उपयोग करते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Life line Palmistry: हथेली में जीवन रेखा छोटी हो तो क्या जल्दी हो जाती है मृत्यु?
आज का राशिफल 27 जून 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी जॉब-4 का बिगड़ेगा बजट, पढ़ें Today's Horoscope