
उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 13 जुलाई, गुरुवार को अंक 1 वाले की मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है, इनके परिवार में विवाद भी संभव है। अंक 2 वालों की सेहत खराब हो सकती है, ये दूसरों को मामले में दखल न दें। अंक 3 वालों को राजनीतिक लाभ होगा, ये अपना काम पूरी मेहनत से करेंगे। अंक 4 वालों की सेहत खराब हो सकती है, इन्हें रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में विवाद हो सकता है। बिजनेस में भी स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर में शांति और आरामदायक माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात से खुशी होगी। घरेलू जरूरतों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। अधिक काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। घर और बिजनेस दोनों में तालमेल बना रहेगा। कुछ समय आराम भी करें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज रुपये के जुड़े लेन-देन से बचें। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। अपना काम पूरी मेहनत से करने का प्रयास करें। प्रेजेंटेशन में आपकी कोई भी गलती करियर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। दूसरों के पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है। मुश्किल समय में रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। संतान की किसी समस्या का समाधान ढूंढने में भी विशेष सहयोग रहेगा।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि पार्टनरशिप के बिजनेस में लापरवाही न बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। निगेटिव विचारों को खुद पर हावी न होने दें। पढ़ाई और करियर में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। ग़लतफ़हमी और भ्रम के कारण नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज बिजनेस में थोड़ी मंदी रहेगी। लाइफ पार्टनर की सलाह आपके काम आसान कर देगी। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि राजनीतिक संबंधों का फायदा बिजनेस में होगा। घर में प्रेमपूर्ण और ख़ुशी भरा माहौल रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी। कभी-कभी आप अपना आपा खो देते हैं जिससे बहस हो सकती है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि संतान के करियर की चिंता दूर होगी। नया बिजनेस शुरू करने से पहले गंभीरता से विचार करें। दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। पसंदीदा गतिविधियों में समय बीतेगा। आध्यात्मिक और मानसिक शांति भी मिलेगी। छोटी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में इन्वेस्टमेंट न करें। लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान के करियर से जुड़ी गुड न्यूज आपको राहत देगी। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें। इमोशलन होकर कोई भी निर्णय न लें, नहीं तो नुकसान होगा। लोग आपकी अच्छाई को गलत फायदा भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Sawan 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 5 बातें
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News