19 July Ka Ank Jyotish: बिजनेस में कौन लेगा सख्त डिसीजन, लाइफ पार्टनर से कौन रहेगा परेशान? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

अंक ज्योतिष भी अन्य विधाओं की तरह ही आने वाले संभावित भविष्य के बारे में हमें बताता है। इसे माध्यम से कुछ उपाय किए जाएं तो आने वाले संकटों से बचा भी जा सकता है। अंग्रेजी में इस विधा को न्यूमरोलॉजी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jul 18, 2023 6:29 AM IST

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 19 जुलाई, बुधवार को अंक 1 वालों के घर में खुशी का माहौल रहेगा, लोगों से लाभकारी संपर्क बनेंगे। अंक 2 वाले को अपने लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है, बिजनेस की योजनाएं भी बनेंगी। अंक 3 वालों का कोई काम अधूरा छूट सकता है, स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अंक 4 वालों को बिजनेस में लाभ होगा, इनकी सेहत में भी सुधार होगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि गलत गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। पैसा उधार लेने से बचें। बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर में ख़ुशी और सकारात्मक माहौल रहेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। लाभकारी संपर्क भी बनेंगे। घर के रखरखाव की कुछ योजनाओं पर चर्चा हो सकती है

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि कोई विशेष काम रूक सकता है, जिससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। वर्कप्लेस का रेनोवेशन मंहगा पड़ेगा। पति-पत्नी में विवाद संभव है। आपका पॉजिटिव नेचर दूसरों पर अच्छा प्रभाव डालेगा। बिजनेस की योजनाएं सफल रहेंगी। बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप से समस्या का समाधान निकालेगा।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि दूसरों पर आरोप लगाने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। काम की अधिकता से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। लापरवाही के कारण अधूरा न छोड़ें और समय पर पूरा करें।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि सरकारी कामों में फायदा होगा। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बनेगी। सेहत में सुधार होगा। घर में अनुशासन बना रहेगा। आर्थिक स्थितियाँ पहले से बेहतर होंगी। किसी मामले में निर्णय लेना कठिन हो सकता है, इसलिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। स्थानांतरण की योजना फिलहाल टाल दें।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों की समस्याएं आज सुलझ सकती हैं। व्यापारिक गतिविधियां ठीक ढंग से चलती रहेंगी। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ता बन सकता है। दूसरों की गलतियों पर ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। ग्रह स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी, जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य टालने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति हो सकती है। परेशानियों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि पैसों के मामले में हाथ तंग रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाकर घर की व्यवस्था बनाए रखेंगे। किसी प्रकार की चोट लग सकती है। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके हस्तक्षेप से घर का कोई सदस्य परेशान रहेगा।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि व्यक्तिगत कामों के साथ परिवारिक समस्याओं पर भी ध्यान दें। कार्यस्थल पर पिछले कुछ समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होंगे। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, नहीं तो ये लीक हो सकती हैं। आप सामाजिक और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में हावी रहेंगे। अगर विरासत में मिली संपत्ति से जुड़ा कोई मसला है तो आज वह सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Adhik Maas 2023: अधिक मास न हो तो क्या होगा? जानकर चकरा जाएगा आपका दिमाग


Adhik Maas Ki Katha: अधिक मास को भगवान विष्णु ने क्यों दिया अपना नाम? बहुत रोचक है ये कथा

 

Adhik Maas 2023: अधिक मास में खरीदी के 18 शुभ योग, नोट करें डेट्स


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!