19 मई 2023 का अंक राशिफल: कौन बिनजेस की बातें शेयर करने से बचे-कौन इन्वेस्टमेंट न करें? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानें

Published : May 19, 2023, 05:32 AM IST
Numerology-19-May-2023

सार

अंक ज्योतिष का इतिहास वैसे तो हजारों साल पुराना है, लेकिन वर्तमान में इसका नया स्वरूप देखने को मिल रहा है। अब इसे न्यूमरोलॉजी के नाम से जाना जाने लगा है। इसका मुख्य आधार डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख है। 

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 19 मई, शुक्रवार को अंक 1 वालों को कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, इन्हें कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। अंक 2 वालों के वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है, इनका समय धार्मिक कामों में बीतेगा। अंक 3 वाले बिजनेस में नई डील करेंगे, घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। अंक 4 वालों का दिन अच्छा रहेगा, बिजनेस की नई योजनाएं बनेंगी। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर के सहयोग से परेशानी दूर होगी। पहले की गई मेहनत का फायदा आज मिलेगा। कोई गुड न्यूज मिलने की संभावना है। मार्केटिंग के कामों पर ध्यान दें। भविष्य की योजनाएं दूसरों के साथ शेयर न करें।

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि भाइयों का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए स्थिति ठीक रहेगी। वैवाहिक जीवन की परेशानी दूर होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में समय व्यतीत होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है। करियर के मामले आगे बढ़ेंगे।

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी पर भी क्रोध न करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। बच्चों की परेशानी दूर करने का प्रयास करें। बिजनेस में नई डील हो सकती है। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी। निजी कामों पर पर ध्यान देंगे तो ठीक रहेगा।

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि अचल संपत्ति के कामों में अधिक लाभ नहीं होगा। स्टूडेंट्स लापरवाही न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। दिन अच्छा रहेगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। निगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहें।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आलस्य के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। बिनजेस में नए सौदे होंगे। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। संपर्क सूत्रों से लाभ होगा। ये दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि दोस्तों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं किसी से शेयर न करें। पैसों से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। धर्म-कर्म में रुचि जागेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद बना रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि तनाव के कारण आपके कार्यक्षमता कम हो सकती है। बड़े फैसले लेने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। लव लाइफ भी रोमांटिक रहेगी। सपनों को साकार करने के लिए समय अच्छा है।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि संतान के कारण चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। महिलाएं अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहेंगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट पढ़ाई पर ध्यान देंगे। लव लाइफ में नोंकझोंक हो सकती है। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे सम्मान मिलेगा। घर के रेनोवेशन पर खर्च हो सकता है।



ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat 2023: 19 मई को करें वट सावित्री व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ योग, मुहूर्त, पूजन सामग्री, महत्व और कथा


Shani Jayanti 2023: शनिदेव को चढ़ाएं 5 चीजें, हीरे जैसी चमकेगी किस्मत


19 मई को शनि जयंती पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, हर इच्छा होगी पूरी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल