21 July Ka Ank Jyotish: किसे होगी एक्सट्रा इनकम-कौन रहेगा दुश्मनों से परेशान? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

अंक ज्योतिष का महत्व भी अन्य ज्योतिष विधाओं जितना ही है। इस विधा के अंतर्गत जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर एक विशेष अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक या लकी नंबर कहते हैं। अंग्रेजी में अंक ज्योतिष को ही न्यूमरोलॉजी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jul 20, 2023 8:19 AM IST

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 21 जुलाई, शुक्रवार को अंक 1 वाले की लव लाइफ में मधुरता आएगी, लेकिन रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। अंक 2 वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अंक 3 वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, ये लोग सेहत का खास ध्यान रखें। अंक 4 वालों की सेहत अच्छी रहेगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। तनाव के करण अनिद्रा की स्थिति हो सकती है। बिनेजस को लेकर मन में नए विचार आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों के साथ विवाद संभव है।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज विवाद करने से बचें। बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आपका सहयोगात्मक व्यवहार आपको तनाव से मुक्ति दिलाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लाभकारी यात्रा का योग बन रहा है। विदेश जाने की इच्छुक छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप दूसरों के मामलों में दखल न दें। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। विवाह से जुड़ी बातें बीच में अटक सकती हैं। सेहत में लापरवाही भारी पड़ेगी।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि ससुराल वालों से मधुर संबंध बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। अधिक मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। अच्छे लोगों के साथ रहने से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी आज संभव अति आत्मविश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा, इससे कई काम रुक सकते हैं। रुपये से जुड़े लेन-देन सावधानी से करें, धन हानि के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। सामाजिक गतिविधियों में योगदान रहेगा।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि कारोबार में मंदी रहेगी। वर्क प्लेस पर किसी कारण तनाव का माहौल रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो जल्द से जल्द उस पर अमल करें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत होगा।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार की महिलाओं में विवाद हो सकता है। बिजनेस में नई योजना फायदेमंद साबित होगी। प्रेमियों के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। घर में सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बिनजेस को बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी। सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। गैरकानूनी कामों में समय बर्बाद न करें। बच्चों से जुड़े तनाव से राहत मिलेगी। सामाजिक सक्रियता बढ़ सकती है, इसका फायदा भी होगा। समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि भाई-बहनों के विवाद आज सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है। एक्सट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। विरोधियों के कारण बनते काम अटक सकते हैं। झूठे आरोपों से बचें।



ये भी पढ़ें-

Adhik Maas 2023: अधिक मास न हो तो क्या होगा? जानकर चकरा जाएगा आपका दिमाग


Sawan Somvar 2023: सावन के तीसरे सोमवार को बनेगा ‘शिव’ योग, 1 छोटा उपाय कर सकता है आपके वारे-न्यारे


शादी के बाद लड़कियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 6 काम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!