29 July Ka Ank Jyotish: किसे होगा प्रॉपर्टी से फायदा-कोर्ट केस में किसे मिलेगी सफलता? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Published : Jul 29, 2023, 05:30 AM IST
Numerology-29-July-2023

सार

अंकों का महत्व हमारे जीवन का काफी अधिक है। अंकों के बिना तो वर्तमान में जीने की कल्पना ही नहीं की जाती है। जीवन के हर क्षेत्र में अंकों की महती आवश्यकता है। अंक शास्त्र से आने वाले भविष्य के बारे में भी आसानी से जाना जा सकता है। 

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 29 जुलाई, शनिवार को अंक 1 वाले प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे करेंगे, इनके विवादों का निपटारा भी हो सकता है। अंक 2 वाले बाहरी लोगों को परिवार के मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। अंक 3 वालों के परिवार में सुख-शांति रहेगी, इनके घर कोई मेहमान आ सकता है। अंक 4 वाले धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे, बच्चों के कारण तनाव बढ़ सकता है। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि यात्रा के दौरान अजनबियों के संपर्क से बचें। जमीन-जायदाद के दस्तावेज सावधानी से संभालें। प्रॉपर्टी व्यवसाय में महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं। परिजनों का उचित सहयोग मिलेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई विवाद चल रहा है तो उसका निपटारा आज हो सकता है।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि घर में किसी सदस्य के किसी सदस्य के लिए वैवाहिक रिश्ता आ सकता है। बाहरी लोगों को अपने परिवार में हस्तक्षेप न करने दें। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी में तनाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि गैरकानूनी कार्यों में न उलझें। बिजनेस में बदलाव की जो योजना बना रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है। आय से अधिक खर्च की स्थिति रहेगी। किसी भी काम को करने से पहले बजट बनाकर रखें।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि सूझबूझ से समस्या का समाधान होगा। दूसरों के विवादों से दूर रहें। बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। अनियमित दिनचर्या के कारण पेट खराब हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कोर्ट संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। बच्चों के कारण तनाव हो सकता है।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। अचानक कोई बड़ा खर्च बजट बिगाड़ सकता है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। समस्याओं का समाधान होगा। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह के निवेश से बचें क्योंकि छोटी सी गलती भी नुकसानदायक हो सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी। सेहत की स्थिति पहले से कमजोर रहेगी।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि अत्यधिक खर्च से बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। लव लाइफ में विवाद संभव है। इंफेक्शन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। काम के प्रति समर्पित रहने से सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। संतान से कोई खुशखबरी मिलेगी।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि भवन और वाहन संबंधी खरीदी आज हो सकती है। पति-पत्नी में अहंकार को लेकर मतभेद होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान आज संभव है। निजी जीवन में अनुशासन बनाकर रखें, यही आपके लिए अच्छा है। व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाएं।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बड़ों की बात मानने से फायदा होगा। समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान खोजने का प्रयास करें। बिजनेस के लिए लोन लेते समय एक बार विचार जरूर करें। जल्दबाजी के बजाय शांति से काम निपटाने की कोशिश करें। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

पत्नी के मामले में भूलकर भी न करें ये 1 गलती, उम्र भर पछताना पड़ेगा


Sawan 2023: शिवजी के वाहन नंदी के कान में क्यों बोली जाती है मनोकामना?


Padmini Ekadashi 2023 Upay: ‘लक्ष्मी-नारायण’ योग में 29 जुलाई को पद्मिनी एकादशी पर करें 5 उपाय, बढ़ सकता है बैंक बैलेंस


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल