
उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 31 जुलाई, सोमवार को अंक 1 वालों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है, इन्हें साझेदारी के कामों में फायदा होगा। अंक 2 वाले युवा लक्ष्य से भटक सकते हैं, इनकी सेहत में सुधार होगा। अंक 3 वाले संपत्ति खरीदी की योजना आज टाल दें, घर में खुशी का माहौल रहेगा। अंक 4 वाले निगेटिव बातों से दूर रहें, ये सेहत का ध्यान रखें। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज काम अधिक होगा, लेकिन फिर भी आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। बच्चों से जुड़ी कोई टेंशन दूर हो सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। आज कोई काम अधूरा रह सकता है। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा भी होगी। करीबी मित्रों से मिलना होगा।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आपकी किसी बात से घर के बड़े-बुज़ुर्गों को ठेस लग सकती है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। बिजनेस की जुड़ी गतिविधियों में तेजी आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। प्रिय मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का भी प्रोग्राम बनेगा।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई भी योजना आज टाल दें। बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। दाम्पत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। अपनी रुचि के कार्यों के लिए कुछ समय निकालें। परिवार को लेकर चल रही कोई समस्या भी हल हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आपका अनुशासित होना दूसरों के लिए परेशानी बन सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद संभव है, इसलिए अपने व्यवहार में नरमी लाएं। पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी। अधिक तनाव और काम के कारण सिरदर्द हो सकता है। अपने निर्णय स्वयं लें, दूसरों को हावी न होने दें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। काम को बोझ अधिक होने से थकान की स्थिति रहेगी। घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे ख़ुशी का माहौल बनेगा। संतान को लेकर चल रही कोई चिंता दूर होकर राहत मिलेगी।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों से जुड़ी कोई गलत बात जानकर आपको दुख होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।आज कोई बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। साथ ही आपको अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिल सकता है। घर के रखरखाव के कार्यों में सुधार हो सकता है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि पति-पत्नी एक-दूसरे के विचारों को समझेंगे और सम्मान करेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने से सुकून मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी छोटी से छोटी बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। भाइयों से चल रहा विवाद दूर हो सकता है, जिससे जीवन में सुखद बदलाव आएगा।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि पुरानी संपत्ति से जुड़ी समस्या का समाधान निकलना मुश्किल है। पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। सेहत पहले से कमजोर रहेगी। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। सही समय पर काम न करने से आपको नुकसान हो सकता है।
Sawan Purnima 2023: कब है सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि, कितने साल बाद बना है ये शुभ संयोग?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News