
उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 7 मई, रविवार को अंक 1 वाले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। घर के लिए नई चीजों की खरीदी भी करेंगे। अंक 2 वालों की लव लाइफ के लिए दिन ठीक है, परिजनों की सलाह इनके काम आएगी। अंक 3 वालों के हाथ से आया हुआ धन लाभ का मौका निकल सकता है। अंक 4 वाले बच्चे और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर पूरा ध्यान देंगे। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज अंक 1 वालों के सामने अचानक बड़े खर्च आ सकते हैं। इन्हें कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। घर के लिए नई चीजों की खरीदी करेंगे। किसी रिश्तेदार की मदद कर खुशी का अनुभव करेंगे।
अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज अंक 2 वाले बातचीज करते समय निगेटिव शब्दों का प्रयोग न करें। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है। बिजनेस के लिए दिन ठीक है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने लिए समय निकाल पाएंगे। परिजनों की सलाह काम आएगी। अति आत्मविश्वास परेशानी में डाल सकता है।
अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मार्केटिंग से जुड़े काम करने के लिए ठीक है। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए शांति पूर्वक काम करें। आपके सभी कार्य ठीक से पूरे होंगे। ज्यादा सोचने से भी हाथ आए मौके निकल सकते हैं।
अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप धैर्य और संयम बनाए रखें, नहीं तो दूसरों की बातों में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। कर्मचारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्य में प्रगति होगी। परिवार के साथ समय बीताने से मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर पूरा ध्यान देंगे।
अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि निगेटिविटी को खुद पर हावी न होने दें। जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। काम का बोझ अधिक रहेगा। सेहत में पहले से सुधार होने की उम्मीद है। आ का दिन महिलाओं के लिए खास रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकती हैं।
अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज संतान को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। यात्रा पर जाने से बचें। आलस्य के कारण समय खराब होगा। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। काम करने के तरीके में बदलाव जरूरी है। ऑनलाइन ख़रीदारी और मनोरंजन में समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। जैसे ही पैसा आएगा, वैसे ही खर्च भी होता जाएगा।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा रो सकता है। बिनेजस में कम लाभ होगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। कुछ पुराने मतभेद सुलझेंगे। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपनी जरूरी चीजों को सुरक्षित रखें।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बनेगी। व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच अहंकार हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग इस समय बन रहे हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें भी ताजा होंगी। दूसरों के मामलों में बेवजह दखलअंदाजी न करें।
ये भी पढ़ें-
Vat Savitri Vrat 2023 Date: कब किया जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें सही डेट, महत्व और कथा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News