Moolank 5 Rashifal 2024: मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें Yearly Numerology Horoscope से

Moolank 5 Rashifal 2024 In Hindi: यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 है। इस अंक का स्वामी बुध ग्रह है। इस साल आपकी मेहनत और किस्मत दोनों आपका साथ देगी।

 

Manish Meharele | Published : Dec 5, 2023 9:29 AM IST / Updated: Dec 26 2023, 01:49 PM IST

Mulank 9 ka bhavishya 2024: गणेशजी कहते हैं कि साल 2024 में अंक 5 वाले नए अवसरों के साथ सफलता हासिल करेंगे। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो इस साल आपको मनचाही जगह पर नौकरी भी मिलेगी। अगर कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही है तो लापरवाही न करें और समय पर इलाज कराएं जिससे आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में पेट से जुड़ी किसी समस्या के कारण धन ख़र्च हो सकता है। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए मूलांक 5 वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

मूलांक 5 राशिफल जनवरी 2024
मूलांक 5 जनवरी 2024 राशिफल, ये महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और मैनेजमेंट से जुड़े लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिहाज से जनवरी का महीना मिश्रित परिणाम देगा। एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आप किसी छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से ये समय औसत रहेगा। आपको अपने वरिष्ठों के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 5 राशिफल फरवरी 2024
मूलांक 5 फरवरी 2024 राशिफल, इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और प्रमोशन के भी योग भी बन रहे हैं। खनन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद या बहस होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में लाभ कम मिलेगा। इस महीने आंखों से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

मूलांक 5 राशिफल मार्च 2024
मूलांक 5 मार्च 2024 राशिफल, यह महीना अंक 5 वालों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कारोबार में वृद्धि होगी और मुनाफा होगा। अगर आप पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो रिश्ते को लेकर सतर्क रहें। ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति से नौकरी में मिलने वाले लाभ में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। ससुराल पक्ष से फायदा होगा।

मूलांक 5 राशिफल अप्रैल 2024
मूलांक 5 अप्रैल 2024 राशिफल, यह महीना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको विजयश्री मिलेगी। संतान की सफलता से पूरे घर में खुशी का माहौल रहेगा। माह की शुरुआत उथल-पुथल भरी रहेगी, बिना वजह पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ से असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। करिय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खान-पान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

मूलांक 5 राशिफल मई 2024
मूलांक 5 मई 2024 राशिफल, ये महीना आर्थिक मामलों में बहुत शुभ रहेगा। निवेश को लेकर काफी निश्चिंत रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। संतान से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति लगातार बनी रहेगी। बिजनेस और नौकरी दोनों में लाभकारी स्थिति बनेगी। सेहत के दृष्टिकोण से ये पूरा महीना शुभ फल देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 5 राशिफल जून 2024
मूलांक 5 जून 2024 राशिफल, इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा और लाभ की स्थितियां बनेंगी। रचनात्मक कामों से सफलता मिलेगी। माता-पिता का सहयोग आपको कई मामलों में राहत देगा। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए और उनके पार्टनर के लिए यह महीना फायदेमंद रहेगा। करियर के मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने सेहत अच्छी रहेगी।

मूलांक 5 राशिफल जुलाई 2024
मूलांक 5 जुलाई 2024 राशिफल, इस महीने तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात भी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जीवनसाथी से तीखी नोकझोंक हो सकती है। करियर और नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस महीने आप आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में साहस देखा जा सकता है, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी दिखेगा।

मूलांक 5 राशिफल अगस्त 2024
मूलांक 5 अगस्त 2024 राशिफल, ये महीना अच्छा रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी अन्य कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। पैसे कमाने के कई प्रभावी तरीके हैं जिन पर आप विचार कर सकते हैं। निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और लाभ मिलने की संभावना है। सेहत की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक रहने वाला है।

मूलांक 5 राशिफल सितंबर 2024
मूलांक 5 सितंबर 2024 राशिफल, इस महीने अंक 5 वालों की कार्यक्षेत्र में प्रगति धीरे-धीरे होगी। आप किसी अनावश्यक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें धन और समय दोनों की बर्बादी होगी। किसी भी मामले पर अचानक निर्णय लेने से आपको कष्ट हो सकता है। इस महीने प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहने की संभावना है। करियर के लिहाज से ये समय अच्छा साबित होने की संभावना है। गुरु ग्रह की लाभकारी स्थिति आपको अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगी।

मूलांक 5 राशिफल अक्टूबर 2024
मूलांक 5 अक्टूबर 2024 राशिफल, इस महीने विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम से काम रखें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना रहें। व्यापारियों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा और वे अच्छा प्रदर्शन करके मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग इस महीने बन रहे हैं।

मूलांक 5 राशिफल नवंबर 2024
मूलांक 5 नवंबर 2024 राशिफल, इस महीने नौकरीपेशा और व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस माह आप बाजार में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कुछ नये समझौते होंगे। बाहर का खाना खाने से बचें।

मूलांक 5 राशिफल दिसंबर 2024
मूलांक 5 दिसंबर 2024 राशिफल, जो लोग लंबे समय से बीमार हैं उन्हें इस महीने कुछ राहत मिल सकती है। लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा है। माह के मध्य से रिश्ते में कुछ तनाव रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गलत भाषा का प्रयोग न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सुनहरा मौका साबित होने वाला है। आपकी पदोन्नति होगी और वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। जिनको पहले से ही पैर या घुटने में दर्द है, उनके रोग फिर से उभर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Moolank 1 Rashifal 2024: दुर्घटना-धन हानि और यात्रा, मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?


Moolank 2 Rashifal 2024: तरक्की, फायदा और कर्ज से छुटकारा, साल 2024 में मूलांक 2 वालों को और क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 3 Rashifal 2024: भूमि, भवन या नया वाहन, साल 2024 में मूलांक 3 वालों को क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 4 Rashifal 2024: कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए साल 2024, जानें वार्षिक न्यूमरोलॉजी राशिफल से?


Moolank 6 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मूलांक 6 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें पूरे साल में कब, क्या होगा?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Moolank 8 Rashifal 2024: बिजनेस-नौकरी या कुछ और, मूलांक 8 वालों को साल 2024 में किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?


Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है वार्षिक अंक राशिफल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!