Moolank 3 Rashifal 2024: मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें Yearly Numerology Horoscope से

Moolank 3 Rashifal 2024 In Hindi: जिन लोगों को जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है।

 

 

Manish Meharele | Published : Dec 5, 2023 9:15 AM IST / Updated: Dec 26 2023, 01:45 PM IST

Mulank 9 ka bhavishya 2024: गणेशजी कहते हैं कि मूलांक 3 के लिए साल 2024 नई योजनाएं लेकर आ रहा है। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो यह साल आपको नौकरी के नए अवसर भी देगा। साथ ही, पहले से ही ऐसा कर रहे लोगों के लिए पदोन्नति के लिए यह एक अच्छा वर्ष होगा। ज़मीन से जुड़ा कोई सौदा भी इस साल आपको मुनाफ़ा देगा। साल के अंत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप फिट और स्वस्थ महसूस करेंगे। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए मूलांक 3 वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

मूलांक 3 राशिफल जनवरी 2024
मूलांक 3 जनवरी 2024 राशिफल, साल का पहला महीना यानी जनवरी कोई बड़ा काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इस महीने आप मानसिक रूप से काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दांपत्य जीवन में कुछ खटास आ सकती है। रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस महीने फायदे में रहेंगे। अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया है तो अचानक धन लाभ होगा। अगर आप अपने खान-पान का ध्यान रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।

मूलांक 3 राशिफल फरवरी 2024
मूलांक 3 फरवरी 2024 राशिफल, जो लोग वाणी से संबंधित कार्य जैसे वकालत आदि करते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन-देन से स्वयं को दूर रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन आपसी समझ से भरपूर रहेगा, लेकिन दूर के रिश्तेदार आपके रिश्ते में खटास पैदा करने से बाज नहीं आएंगे। यह महीना आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। अपने साथी के लिए एक शानदार उपहार खरीदेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी।

मूलांक 3 राशिफल मार्च 2024
मूलांक 3 मार्च 2024 राशिफल, इस महीने गुप्त शत्रुओं का शिकार हो सकते हैं। महीने के दूसरे और चौथे सप्ताह में स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। अत्यधिक सोच परेशानी का कारण बन सकती है। करियर के दृष्टिकोण से आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। बोनस और प्रोत्साहन के रूप में वित्तीय लाभ मिलने की भी संभावना है। जो लोग आपके बात मानेंगे वे फायदे में रहेंगे, इसलिए आप निश्चित होकर अपना काम करें।

मूलांक 3 राशिफल अप्रैल 2024
मूलांक 3 अप्रैल 2024 राशिफल, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। इस समय जितना हो सके वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और संभव है कि आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी चले जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्त संबंधी बाधाएं कष्टकारी हो सकती हैं। प्रियजन की रक्षा करने के लिए आप उग्र हो सकते हैं। करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 3 राशिफल मई 2024
मूलांक 3 मई 2024 राशिफल,  इस महीने धन-संपदा में वृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में कुछ ग़लतफ़हमी के कारण आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस महीने कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। समय समय करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाएगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस महीने आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

मूलांक 3 राशिफल जून 2024
मूलांक 3 जून 2024 राशिफल, ये महीना प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई विवाद चल रहा है तो बातचीत से मामले को सुलझाने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों के लिए भी यह महीना शुभ रहेगा। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के बारे में आपके पास अच्छे रचनात्मक विचार हैं। लव लाइफ में इस महीने आपको कुछ बेहतर नतीजे मिलने की संभावना है। बिजनेस में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 3 राशिफल जुलाई 2024
मूलांक 3 जुलाई 2024 राशिफल, इस महीने खर्च की स्थितियाँ अधिक रहेंगी और आपको इस माह निवेश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस महीने आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। जुलाई के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है। बच्चों के इलाज पर पैसा खर्च हो सकता है। धन और प्रेम संबंधी मामलों में भी उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

मूलांक 3 राशिफल अगस्त 2024
मूलांक 3 अगस्त 2024 राशिफल, इस महीने अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। करियर के मामलों में बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। बिजनेस में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत की दृष्टि से इस माह काफी अच्छा रहेगा। संतान से किसी बात पर विवाद संभव है।

मूलांक 3 राशिफल सितंबर 2024
मूलांक 3 सितंबर 2024 राशिफल, इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में अचानक शुभ परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, प्यार और तकरार दोनों रहेंगे लेकिन रिश्ता मजबूत रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। कुछ जटिल मामलों में निर्णय लेना आसान हो सकता है। करियर के मामले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पढ़ाई में सफलता के लिए मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

मूलांक 3 राशिफल अक्टूबर 2024
मूलांक 3 अक्टूबर 2024 राशिफल, व्यापारियों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा और वे कारोबार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। मां के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है और अदालती मामलों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनेंगी। साझेदारी में किया गया निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे माता-पिता प्रसन्न होंगे। करियर में बेहतरीन परिणाम मिलने की उम्मीद है। सेहत अच्छी रहेगी।

मूलांक 3 राशिफल नवंबर 2024
मूलांक 3 नवंबर 2024 राशिफल, इस महीने अनुकूल परिणाम मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में अहंकार के टकराव से बचें। नौकरी में किसी नये प्रोजेक्ट को लेकर मन बेचैन रहेगा। आंखों और पीठ में दर्द होने की संभावना रहेगी। आय के स्रोत अच्छे रहेंगे। आपको कम मेहनत में अधिक फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा। सेहत के लिए यह महीना अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 राशिफल दिसंबर 2024
मूलांक 3 दिसंबर 2024 राशिफल, साल का अंतिम महीना सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है। प्रेम संबंधों में खटास दूर होगी और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। महीने के पहले सप्ताह में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। बिजनेस में घाटा हो सकता है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। अपने फैसले किसी पर थोपने से बचें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। थकान और सुस्ती रहेगी


ये भी पढ़ें-

Moolank 1 Rashifal 2024: दुर्घटना-धन हानि और यात्रा, मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024?


Moolank 2 Rashifal 2024: तरक्की, फायदा और कर्ज से छुटकारा, साल 2024 में मूलांक 2 वालों को और क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 4 Rashifal 2024: कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए साल 2024, जानें वार्षिक न्यूमरोलॉजी राशिफल से?


Moolank 5 Rashifal 2024: बीमारी, असफलता और निराशा, मूलांक 5 वालों के हिस्से में क्या-क्या आएगा साल 2024 में?


Moolank 6 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मूलांक 6 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें पूरे साल में कब, क्या होगा?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Moolank 8 Rashifal 2024: बिजनेस-नौकरी या कुछ और, मूलांक 8 वालों को साल 2024 में किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?


Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है वार्षिक अंक राशिफल?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!