Moolank 1 Rashifal 2024: मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल आने वाला साल? जानें न्यूमरोलॉजी होरोस्कोप 2024 से

Moolank 1 Rashifal 2024 In Hindi: अंक शास्त्र यानी न्यूमरोलॉजी भी ज्योतिष की ही एक विधा है। इसमें जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 और 28 को हुआ है, उनका जन्मांक 1 होता है।

 

Manish Meharele | Published : Dec 5, 2023 9:02 AM IST / Updated: Dec 26 2023, 01:39 PM IST

Mulank 9 ka bhavishya 2024: गणेशजी कहते हैं मूलांक 1 वालों के लिए यह साल चुनौतियों से भरा रहेगा। यात्रा से धन का आगमन होगा। व्यापारियों और फाइनेंस संबंधी कार्यों में भी लाभ होगा। सेहत के लिए यह साल अच्छा रहेगा। साल के बीच में वाहन दुर्घटना की संभावना बन रही है। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

मूलांक 1 राशिफल जनवरी 2024
मूलांक 1 जनवरी 2024 राशिफल, इस महीने आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। गुस्से के कारण प्रेम जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मियों से भी आपको ज़्यादा मदद नहीं मिल पाएगी। अत्यधिक काम के दबाव और तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपको नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 1 राशिफल फरवरी 2024
मूलांक 1 फरवरी 2024 राशिफल, इस महीने आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये समय समय लाभ देने वाला रहेगा। नौकरी करने वाले लोग इस माह अपने ऑफिस में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। किसी व्यक्ति के साथ खिंचाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो यह महीना आपके लिए आदर्श साबित होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस महीने में हो सकती है। संतान के काम से खुशी महसूस होगी।

मूलांक 1 राशिफल मार्च 2024
मूलांक 1 मार्च 2024 राशिफल, वाले लोगों के लिए यह महीना यादगार रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अचानक प्रगति होगी और सफलता का मार्ग मिलेगा। अपने आप-पास के लोगों को मिलना-जुलना होगा। किसी शादी समारोह में जाकर खुशी होगी। नौकरी में आप सफल हो सकते हैं। सरकारी लाभ तुरंत नहीं मिलेगा, इसके लिए बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। इन लोगों को तनाव और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मूलांक 1 राशिफल अप्रैल 2024
मूलांक 1 अप्रैल 2024 राशिफल, अंक 1 वालों के लिए ये महीना बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जाएगा। अतीत की गलतियों को सुधारने का मौका मिल सकता है। कुछ काम आप चाहकर भी नहीं कर पाएंगे। नौकरी में काम का दवाब बढ़ सकता है। आपको अपने विचारों को शांत रखना होगा। पंचम भाव में बृहस्पति की स्थिति सेहत के मामले में बेहतर परिणाम देगी।

मूलांक 1 राशिफल मई 2024
मूलांक 1 मई 2024 राशिफल, इस महीने मूलांक 1 वाले के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। ये लोग आर्थिक मामलों में काफी व्यस्त रहेंगे और निवेश के जरिए भी अच्छी सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ये समय एकदम उपयुक्त है। पत्नी के साथ हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में इस महीने आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।

मूलांक 1 राशिफल जून 2024
मूलांक 1 जून 2024 राशिफल, इस महीने बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में धन लाभ की स्थितियां बनेंगी और निवेश से लाभ होगा। कोई समाचार मिलने से आपके लिए सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाएंगे। बिजनेस में आपको कुछ बड़े निर्णय लेने होंगे। बिजनेस में कुछ घाटा होने की संभावना है। प्रतिदिन योग प्राणायाम का अभ्यास करें। हार्ट पेशेंट को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतान सुख मिलेगा।

मूलांक 1 राशिफल जुलाई 2024
मूलांक 1 जुलाई 2024 राशिफल, इस महीने आप नौकरी में अच्छी प्रगति करेंगे और अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार के लिए आपको अपनी ओर से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन मजबूत होगा। पार्टनर के साथ किसी बेहतर जगह पर शिफ्ट होने का फैसला भी कर सकते हैं। आपका करियर अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

मूलांक 1 राशिफल अगस्त 2024
मूलांक 1 अगस्त 2024 राशिफल, मूलांक 1 वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम पूरे होंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है। विवाहित लोग पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। इस महीने आपका लक्ष्य एक बेहतर जीवन साथी ढूंढना हो सकता है। कुछ बातें आपके लिए वरदान साबित होंगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं। उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। माह के मध्य में गुप्त रोग की समस्या रहेगी।

मूलांक 1 राशिफल सितंबर 2024
मूलांक 1 सितंबर 2024 राशिफल, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो इनका बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में सफल होने के लिए नीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में किसी नई शुरुआत को लेकर आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं और मन भी बेचैन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता के लिए इस माह पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

मूलांक 1 राशिफल अक्टूबर 2024
मूलांक 1 अक्टूबर 2024 राशिफल, अगर आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस महीने इंतजार करें और अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इस महीने आपको निवेश के जरिए आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी और व्यापारिक यात्राएं भी शुभ परिणाम लेकर आएंगी। आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप उत्साह से भरे रहेंगे। मनपसंद नौकरी मिलेगी और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। विदेशी व्यापार में लाभ होगा।

मूलांक 1 राशिफल नवंबर 2024
मूलांक 1 नवंबर 2024 राशिफल, इस महीने आप जितना सोच-समझकर निवेश करेंगे, आपको उतने ही शुभ परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से अच्छा मुनाफ़ा होने की संभावना है और आपके धन में भी अच्छी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 1 राशिफल दिसंबर 2024
मूलांक 1 दिसंबर 2024 राशिफल, व्यापारियों के लिए इस महीने की गई यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। वैवाहिक जीवन में कलह संभव है। आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। नया काम शुरू करने की बजाय पुराने काम पर ही ध्यान देना चाहिए। नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यकुशलता का भरपूर उपयोग करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठजनों से आपके संबंध अनुकूल रहेंगे। बिजनेस में हर चीज़ आपके नियंत्रण में नहीं हो सकती। शॉर्टकट से खुद को दूर रखें।


ये भी पढ़ें-

Moolank 2 Rashifal 2024: तरक्की, फायदा और कर्ज से छुटकारा, साल 2024 में मूलांक 2 वालों को और क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 3 Rashifal 2024: भूमि, भवन या नया वाहन, साल 2024 में मूलांक 3 वालों को क्या-क्या मिलेगा?


Moolank 4 Rashifal 2024: कैसा रहेगा मूलांक 4 वालों के लिए साल 2024, जानें वार्षिक न्यूमरोलॉजी राशिफल से?


Moolank 5 Rashifal 2024: बीमारी, असफलता और निराशा, मूलांक 5 वालों के हिस्से में क्या-क्या आएगा साल 2024 में?


Moolank 6 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में मूलांक 6 वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें पूरे साल में कब, क्या होगा?


Moolank 7 Rashifal 2024: पैसा-बिजनेस और नौकरी, मूलांक 7 वाले साल 2024 में कैसे कर पाएंगे इन सभी को मैनेज?


Moolank 8 Rashifal 2024: बिजनेस-नौकरी या कुछ और, मूलांक 8 वालों को साल 2024 में किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?


Moolank 9 Rashifal 2024: क्या साल 2024 में पूरे हो पाएंगे मूलांक 9 वालों के सपने, जानें क्या कहता है वार्षिक अंक राशिफल?

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Read more Articles on
Share this article
click me!